Healthy Lifestyle: सेहतमंद जिंदगी चाहिए? तो आज ही अपने लाइफस्टाइल में करें ये 4 बदलाव

Healthy Lifestyle: इन दिनों इंसान अपनी लाइफ में इतना बिजी हो गया है कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान ही नहीं दे पा रहा है। इसी कारण से कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे न केवल आपके शरीर बल्कि आपके दिमाग पर भी गलत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हमें अपनी [...]

By Jyoti Sibal · 23/1/2023

Healthy Lifestyle: इन दिनों इंसान अपनी लाइफ में इतना बिजी हो गया है कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान ही नहीं दे पा रहा है। इसी कारण से कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे न केवल आपके शरीर बल्कि आपके दिमाग पर भी गलत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हमें अपनी लाइफस्टाइल में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करने की जरूरत है, जिससे हम स्वस्थ रह सकें। तो आइए जानते हैं वह क्या है।

Healthy Lifestyle

प्रोटीन से भरपूर फूड्स

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह हमारी मांसपेशियों का निर्माण करता है। इससे हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है। इसलिए अपनी डाइट प्रोटीन से भरपूर फूड्स लेने चाहिए। आप आपने डाइट में अंडे, चिकन, टोफू, फिश और पनीर जरूर लेना चाहिए।

वर्कआउट करें

स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट लेने के साथ-साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करना चाहिए। रोजाना वर्कआउट में आप योग, स्विमिंग और साइकिलिंग भी कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों की स्ट्रेंथ के लिए बहुत अच्छी होती है। यह आपके ह्रदय के बहुत अच्छा होता है।

अल्कोहल कम लें

जैसा की हम जानते हैं कि अल्कोहल का अधिक सेवन शरीर के लिए बहुत हानिकारण होता है। अल्कोहल लेने से आपको कैंसर, ब्लड प्रेशर जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

स्टेप काउंट करें

अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए जरूर है कि आप अपने स्टेप काउंट करें। ज्यादा से ज्यादा चलने की कोशिश करें। इन दिनों ज्यादातर लोग अपने काम के कारण बैठे रहते हैं, जो हमारे लिए अच्छा नहीं है। इसलिए कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा वॉकिंग करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full