Heart Attack In Women: ये पोष्टिक आहार दिल की बीमारियों को करते हैं कम, अपनी डाइट में जरूर करें शामिल

Heart Attack In Women: इन दिनों हार्ट अटैक की समस्या बढ़ती ही जा रही है। लोगों को अचानक हार्ट अटैक आ रहा है, जिससे उनकी जान चली जाती है। इनमें पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या ज्यादा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि महिलाएं परिवार के कारण अपने आप पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं [...

By Team Khana Talkies · 9/3/2023

Heart Attack In Women: इन दिनों हार्ट अटैक की समस्या बढ़ती ही जा रही है। लोगों को अचानक हार्ट अटैक आ रहा है, जिससे उनकी जान चली जाती है। इनमें पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या ज्यादा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि महिलाएं परिवार के कारण अपने आप पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं और हार्ट अटैक के लक्षणों को नजरअंदाज कर देती हैं। इसके अलावा, वह अपनी डाइट पर भी पूर्ण रूप से ध्यान नहीं दे पाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि आपको अपनी डाइट में कौन से पोष्टिक आहार शामिल करने चाहिए जो आपके हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकता है।

Heart Attack Aane Ke Pahle Lakshan: क्या आपके शरीर के इन हिस्सों में है दर्द, तो न करें इसे नजरअंदाज

7 पौष्टिक आहार जो हृदय रोगों को करता है कम

फलियां: फलियों में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, ये कम कैलोरी और उच्च पोषक तत्व तीव्रता के कारण रक्तचाप को कम करते हैं, जिससे वजन कम करने में भी सहायता मिलती है, जिससे हृदय रोग और दिल के दौरे के जोखिम को कम किया जा सकता है।

जैतून का तेल: जैतून का तेल रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और ह्रदय गति को स्थिर करने में मदद करता है। यह आपके ह्रदय को स्वास्थ्य भी रखता है।

साबुत अनाज: साबुत अनाज फाइबर, विटामिन, खनिजों में उच्च होते हैं। इसमें आपको पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और यह आपके ह्रदय रोगों को भी कम करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full