प्रकृति में मोजूद ऐसी जड़ी बूटियां जो इस भयंकर सर्दी में आपको बीमारियों से बचाएगी, जानिए कौन- सी है
Immunity Booster Tips: आप सभी को कही न कही सर्दी के मौसम का बेसब्री से इंतजार होता है, ठंडे दिनों में सूरज की धूप लेने का एक अलग ही मजा होता है, सर्दी में सभी लोग अपना मनपसंद खाना खाते है क्योंकि सर्दी के दिनों में हमारा मेटाबॉलिज्म तेज रहता है और खाना खाते ही [...]
Immunity Booster Tips: आप सभी को कही न कही सर्दी के मौसम का बेसब्री से इंतजार होता है, ठंडे दिनों में सूरज की धूप लेने का एक अलग ही मजा होता है, सर्दी में सभी लोग अपना मनपसंद खाना खाते है क्योंकि सर्दी के दिनों में हमारा मेटाबॉलिज्म तेज रहता है और खाना खाते ही आराम से पच जाता है। लेकिन, इन दिनों में बीमारिया जैसे, खांसी, नजला, जुखाम, बुखार, आदि सर्दी का सारा मजा खराब कर देती है बहुत से लोगो को तेज ठंड में सांस लेने में तकलीफ होने लगती है लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रकृति के पास हर बीमारी का इलाज है। जिसमें से हम आपको कुछ जड़ी बूटी के बारे में बताएंगे और उसका सही उपयोग बताएंगे आप इसका सेवन आसानी से घर मे कर सकते है
नींबू थाइम
नींबू थाइम में मजबूत टॉनिक और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं और ये गुण नींबू थाइम को एक असाधारण जड़ी बूटी बनाते हैं जिसका उपयोग छाती और गले के संक्रमण के इलाज के लिए किया जा सकता है, जो सर्दियों में बेहद लाभकारी होता है इसके अच्छे परिणाम के लिए दो कप पानी ले और उसको गैस पे रख दे उसमे एक टहनी नींबू थाइम की दाल ले और इसमें थोड़ा अदरक डाल ले और इसे पकने दे जब पानी एक कप के जितना रह जाए तो इसको गैस से उतार कर इसमें थोड़ा शहद मिलाएं और सेवन करें ये अमृत के समान कार्य करेगा।
कैलेंडुला
कैलेंडुला एक बेहद प्रभावी फूल है। इसकी चाय बनाकर पीने से बुखार, जलन, घाव और त्वचा से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। इसमें एंटीसेप्टिक- एंटीफंगल गुण होते हैं, जिसके प्रयोग से स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। कैलेंडुला का फूल दवाओं को बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
तुलसी
तुलसी को भारत की महत्वपूर्ण जड़ी बूटियों में से एक माना जाता है। इसमें संवेदनशील गुण हैं, जो सामान्य शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं, अच्छी सांस लेने, गति पाचन को बढ़ावा देने और दिमाग और शरीर को शांत करने में मदद कर सकते हैं। तुलसी के पौधे की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो वायरस, संक्रमण और एलर्जी से लड़ सकते हैं। खांसी और जुकाम से राहत पाने के लिए इसे अपनी नियमित चाय में शामिल करें, या उन्हें सुखाकर अपने दैनिक भोजन में मसाले के रूप में उपयोग करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।