फ्रिज में आटा रखने से पहले जान लें यह ख़ास बात,आटा रहेगा लंबे समय तक फ्रेश।
आम तौर पर हम जब भी रोटी बनाते है तो अक्सर हमारे घर पर सना हुआ आटा बच ही जाता हैं। इसे हम कैसे सही तरीके से संभाल कर दुसरी बार इस्तेमाल कर सके, आज हम इसके बारे में करेंगे आप से बात। कई बार रोटियां बनाने के लिए आटा इतना ज्यादा गूंद लेते हैं [...]
आम तौर पर हम जब भी रोटी बनाते है तो अक्सर हमारे घर पर सना हुआ आटा बच ही जाता हैं। इसे हम कैसे सही तरीके से संभाल कर दुसरी बार इस्तेमाल कर सके, आज हम इसके बारे में करेंगे आप से बात।
कई बार रोटियां बनाने के लिए आटा इतना ज्यादा गूंद लेते हैं कि उस बचे हुए आटे को फ्रिज में रखना पड़ जाता है। अगले दिन इसे यूज ना किया जाए तो ये काले और सख्त पड़ जाते हैं।
अक्सर रोटी बनाने के लिए आटा गूंदते हैं, लेकिन कई बार ज्यादा आटा गूंद लेते हैं। मजबूरी में हम इसे फ्रिज में रख देते हैं, कुछ लोग बार-बार आटा गूंदने के झंझट से बचने के लिए एक बार में ही ज्यादा आटा गूंद कर फ्रिज में स्टोर कर देते हैं।
लेकिन, आपने गौर किया होगा कि कई बार अगले ही दिन आटे का ऊपर वाला हिस्सा काला पड़ जाता है। हालांकि, आप कुछ तरीकों को आजमाकर आटे को फ्रेश रख सकते हैं।
यदि आपके घर में रोटियां बनाने के बाद गूंदा हुआ आटा बच जाता है, तो इसे फ्रिज में यहां बताए गए टिप्स को आजमाकर देखें आपका आटा एक-दो दिन फ्रेश रहेगा। ऐसे में गूंदे हुए आटे को फ्रेश बनाए रखने के लिए जरूर आजमाकर देखें ये देसी किचन हैक्स। आप भी रह जाएंगे दंग
गूंदे हुए आटे को स्टोर करने का तरीका
यदि गूंदा हुआ आटा बच गया है और आपने उसे सही से संभाल कर नहीं रखा तो आपने देखा होगा कि उसके ऊपर मोटी काली परत जम जाती है। वापस रोटी बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं तो रोटियां भी अच्छी और मुलयाम नहीं बनती हैं। साथ ही कच्ची रहती है रोटियां और खट्टा स्वाद भी आता है। अब से आप जब भी आटे को स्टोर करें तो ऊपर में थोड़ा सा ऑयल लगा दें ताकि ऊपरी भाग सख्त नहीं, बल्कि मुलायम रहे।
बर्तन में डालकर जब आप फ्रिज में आटा रखें तो पहले उसमें थोड़ा सा पानी डाल दें। ऐसा करने से आटा ताजा और मुलायम बना रहेगा। जब भी फ्रिज में आटा रखें तो उसे अच्छी तरह से ढक कर रखें वरना ऊपर का परत कड़क पापड़ जैसे हो जायेगा। बंद करके रखने से वे फ्रेश भी रहेंगे और साथ ही इस में कोई भी दूसरे खाने की खुशबू नहीं जा पाएगी। इसके लिए आप एयर टाइट कंटेनर यूज कर सकते हैं।
कई बार हम फ्रिज में आटा रख कर भी देखते हैं की गूंदा हुआ आटा भी खराब हो जाता हैं। ऐसे में इसे बचाने के लिए, आटा को फ्रिज में रखने से पहले उस पे तेल लगा दें। इससे आटा के ऊपर मोटा परत नहीं जमेगी।
तेल के अलावा भी आप आटा को मलमल के सॉफ्ट कपड़े से ढक कर फ्रिज में रख सकते है। ऐसा करने से आटा लंबे समय तक फ्रेश रहता हैं।
जब भी आटा गूंदे तो उसे टाइट ही गूंदे, बहुत गीला करने से ये जल्दी खराब हो सकते हैं।अगर आपका आटा गीला होगया है तो आप इसमें सूखा आटा मिलाकर उसे टाइट कर सकते हैं। इससे रोटी बेलने में भी परेशानी नहीं होगी।
आटा गूंदते समय आप हल्का गुनगुना पानी या फिर दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे रोटियां भी मुलायम बनती हैं, स्वाद भी बेहद टेस्टी रहता है और एक-दो दिनों तक स्टोर करके रखने पर आटा भी काला नहीं पड़ता है।
गूंदे हुए आटे को कब तक रखें?
कुछ लोग डेली आटा गूंदने से बचने के लिए एक ही बार में अधिक गूंद कर रख देते हैं। 24 घंटे तक यह फ्रेश बना रहे, इसके लिए आप इन टिप्स को ट्राई करके देखें। एक से दो दिन के अंदर आप आटे का यूज ना करें तो ही ठीक वरना यह ऊपर से काला सा दिखने लगता है। इसका मतलब है कि आटा बासी हो गया है और यह खाने में बहुत ही नुकसानमंद है।
कैसे करें इस्तेमाल ?
जब भी आप फ्रिज में रखें हुए आटे से रोटी बनाएं तो पहले से आप इसे फ्रिज से निकल कर बाहर रख दें। ताकि यह खुद से सॉफ्ट और नरम हो जाएं।
नोट करें –
आप कोशिश करें कि कोई भी भोजन, खाने वाली चीजें फ्रेश ही खाएं। 4 से 5 दिनों तक फ्रिज में रखी चीजों को खाना सेहत के लिए ठीक नहीं। गूंदा हुआ आटा भी आप अगले दिन खत्म कर दें। दो से तीन दिन पुराना आटा खाने से बचना ही सेहत के लिए बेहतर है।
कैसा लगा आपको हमारा यह लेख, कॉमेंट करके हमें जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेक्ज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट खाना टॉकीज के साथ।