आंखों से संबंधित समस्याओं से पाएं झट से निजात, फॉलो करें ये बेस्ट टिप्स

Eye Care Tips: पहले के समय की अपेक्षा आजकल बच्चों को जल्दी चश्मा लग जाता है। इसका कारण बढ़ता प्रदूषण और आज में बच्चों का डिजिटल ज्यादा कनेक्ट रहना है। इससे उन्हें आंख से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये समस्याएं हमें भविष्य में परेशान कर सकती है। आंखों में खुजली और आंख

By Jyoti Pandey · 31/1/2023

Eye Care Tips: पहले के समय की अपेक्षा आजकल बच्चों को जल्दी चश्मा लग जाता है। इसका कारण बढ़ता प्रदूषण और आज में बच्चों का डिजिटल ज्यादा कनेक्ट रहना है। इससे उन्हें आंख से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये समस्याएं हमें भविष्य में परेशान कर सकती है। आंखों में खुजली और आंखों का लाल हो जाना ऐसी बहुत सी परेशानी होती है, जो कई बार हम नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, ये हमारी आंखों के लिए बिलकुल सही नहीं है। पर आप फिक्र मत करिए आज हम आपको आंखो की रोशनी तेज और आंख से संबंधित समस्याओं से निजात पाने के उपाय बताएंगे।

Eye Care Tips

त्रिफला

त्रिफला एक जड़ी बूटी है, जिसका सेवन किया जा सकता है। यह आपके आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। साथ ही इससे आंखों की मांसपेशियों भी मजबूत होती है और आपकी आंखों की दृष्टि में सुधार होता है। इस जड़ी बूटी को आंखों के धोने के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसे इस्तेमाल करने से आपको जल्द ही असर नजर आ जाएगा।

ऑर्गेनिक गुलाब जल

ऑर्गेनिक गुलाब जल के बहुत से फायदे होते हैं। ये आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आंखों को आराम देने के लिए ऑर्गेनिक गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपकी आंखों में जलन का इलाज करने में भी मदद करता है।

आंवला जूस

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आंवले का जूस बहुत फायदेमंद है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप उनके आसपास आंवले के तेल की मालिश भी कर सकते हैं। इससे आपकी आंखों को आराम मिलेगा।

आंखों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए कुछ ज़रूरी आयुर्वेद उपाय अपनाएं

• आंखों को हमेशा ठंडे पानी से धोएं।

• अगर आपको आंखों में ज्यादा दिक्कत है तो भूलकर भी गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें।

• आंखों की मालिश हफ्ते में 3 बार तो जरूर करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full