Holi 2023 Date: कब है होली? जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Holi 2023 kab hai: होली रंगों का त्योहार माना जाता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार होली 08 मार्च 2023 को पड़ रही है। वहीं, 7 मार्च 2023 को होलिका दहन किया जाएगा। तो आइए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मूहुर्त और [...]

By Jyoti Sibal · 6/2/2023

Holi 2023 kab hai: होली रंगों का त्योहार माना जाता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार होली 08 मार्च 2023 को पड़ रही है। वहीं, 7 मार्च 2023 को होलिका दहन किया जाएगा। तो आइए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मूहुर्त और पूजन विधि।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2023 Shubh Muhurat)

होलिका दहन तिथि- 07 मार्च 2023, मंगलवार
होलिका दहन शुभ मुहूर्त- 06 मार्च, 2023 को शाम 04 बजकर 17 मिनट से 07 मार्च, 2023 को शाम 06 बजकर 09 मिनट तक

कैसे किया जाता है होलिका दहन (Holika Dahan Vidhi)

होलिका दहन के लिए आपको किसी पेड़ की शाखा को जमीन में गाड़कर उसे चारों तरफ से लकड़ी या उपले से ढकना होता है। फिर इन सभी चीजों को शुभ मुहूर्त में जलाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से सभी बुरी बलाएं इस अग्नी में भस्म हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन की राख को घर लाकर तिलक लगाया जाता है।

होलिका दहन के दिन करें ये काम

  1. इस दिन आपको आपको अपने पूरे परिवार के साथ चंद्रामा के दर्शन करने चाहिए। इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
  2. होलिका हदन से पहले होलिका की सात परिक्रमा करके उसमें मिठाई, उपले और इलायची और लौंग डालते हैं। इससे परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है।
Khana AMP · Quick view
View full