Holi 2023: होली पर न करें सेहत से खिलवाड़, फिट-फाइन रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Holi 2023: आज पूरा देश होली सेलिब्रेट कर रहा है। रंगों के इस त्योहार में गुजिया का स्वाद होली पर चार-चांद लगा देता है। ऐसे में सबसे ज्यादा मजा इस दौरान खाने-पीने में ही आता है, इतनी सारी चीजें देखकर कोई भी खुद को रोक भी नहीं पाता, लेकिन ज्यादा मात्रा में मिठाई खाने से [...]

By Team Khana Talkies · 8/3/2023

Holi 2023: आज पूरा देश होली सेलिब्रेट कर रहा है। रंगों के इस त्योहार में गुजिया का स्वाद होली पर चार-चांद लगा देता है। ऐसे में सबसे ज्यादा मजा इस दौरान खाने-पीने में ही आता है, इतनी सारी चीजें देखकर कोई भी खुद को रोक भी नहीं पाता, लेकिन ज्यादा मात्रा में मिठाई खाने से आपके स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। तो आइए आज हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं।

Health Tips: आपको भी है बीपी की समस्या? तो इस एक फल से दूर होगी सभी परेशानियां

हैल्दी स्नेक्स खाएं

होली के मौके पर आप ट्रेडिशनल फूड्स जैसे गुजिया, समोसे, नमकपारे, पापड़ और जलेबी में कैलरीज और हानिकारक फैट्स पाए जाते हैं जो आपका पाचन तंत्र खराब कर सकते हैं। इसके अलावा इनका सेवन करने से पेट में सूजन भी हो सकती है। इसलिए इनका सेवन करने से पहले थोड़ा ध्यान रखें। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन न करें।

पानी पीते रहें

रंगों का त्योहार एंजॉय करते समय काफी भागदौड़ होने लगती है, इससे आपकी बॉडी का एनर्जी लेवल भी डाउन हो सकता है। इसलिए खुद को हैल्दी रखने के लिए पानी पीते रहें।

पहले ही तैयार कर लें डाइट

होली से काफी समय पहले ही सभी खाने-पीने की तैयारियां शुरु कर देते हैं। ऐसे में तैयारियों के साथ-साथ आप अपनी एक हैल्दी डाइट भी चुन लें। होली के लिए मैन्यू चुनते समय उसमें ग्रिल्ड सब्जियां, ताजे फल, सलाद शामिल करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full