मल्टीग्रेन लच्छा पराठा रेसिपी (Multigrain Lachha Paratha Recipe)
मल्टीग्रेन लच्छा पराठा रेसिपी: रोज- रोज एक ही खाना खाकर हम भी ऊब जाते हैं। हमारा भी मन करता है कोई नई डिश खाने का। तो, ऐसे में आप अपना मन उदास मत करिए क्योंकि स्वादिष्ट मल्टीग्रेन लच्छा पराठा खाने के बाद आपका मूड अच्छा हो जायगा। इसके स्वाद का भी कोई मुकाबला नहीं, साथ [...]
मल्टीग्रेन लच्छा पराठा रेसिपी: रोज- रोज एक ही खाना खाकर हम भी ऊब जाते हैं। हमारा भी मन करता है कोई नई डिश खाने का। तो, ऐसे में आप अपना मन उदास मत करिए क्योंकि स्वादिष्ट मल्टीग्रेन लच्छा पराठा खाने के बाद आपका मूड अच्छा हो जायगा। इसके स्वाद का भी कोई मुकाबला नहीं, साथ ही ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इस मल्टीग्रेन लच्छा पराठा को अलग-अलग आटे से मिलाकर बनाया जाता है। इसे बनाते समय इसमें अधिकतर रागी का आटा, ज्वार का आटा, चना आटा और मक्के का आटा इस्तेमाल किया जाता है, हालाँकि, आपके पास जो भी आटा उपलब्ध है, आप उसे मिलाकर बना सकते हैं।
इसकी ख़ास बात यह है कि लच्छा पराठा बनाते समय एक विशेष प्लेटिंग तकनीक का उपयोग किया जाता है जिसमें चपाती को इस तरह मोड़ा जाता है कि परतें बन जाती हैं। मल्टीग्रेन लच्छा पराठा को अपनी पसंद की दाल, करी या सब्जी के साथ खाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में स्वादिष्ट और मुलायम मल्टीग्रेन लच्छा पराठा रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे पढ़ने के बाद अगर आपको ये रेसिपी पसंद आए, तो आप इसे अपने मित्रों को भी जरूर शेयर करना।