चाय में अदरक कूटकर डालें या किसकर? आप भी जानें इसका सही तरीका

बारिश के मौसम में गरमा-गरम चाय पीने का अलग ही मजा होता है। कुछ लोगों के लिए तो चाय पीना सांस लेने के बराबर होता है। इसके बिना उनका एक पल नहीं गुजर पाता है। चाय के साथ इंसान का दिल से कनेक्शन होता है। सिर दुःख रहा हो या आलस्य आ रहा हो, चाय [...]

By Aayushi Sharma · 7/7/2023

बारिश के मौसम में गरमा-गरम चाय पीने का अलग ही मजा होता है। कुछ लोगों के लिए तो चाय पीना सांस लेने के बराबर होता है। इसके बिना उनका एक पल नहीं गुजर पाता है। चाय के साथ इंसान का दिल से कनेक्शन होता है। सिर दुःख रहा हो या आलस्य आ रहा हो, चाय पीने से सब कुछ दूर हो जाता है।

चाय कई प्रकार की बनाई जाती है। आमतौर पर बारिश के मौसम में चाय में अदरक जरूर डाली जाती है। लेकिन क्या आपको चाय में अदरक डालने का सही तरीका पता है? नहीं न, शायद आप भी कभी चाय में अदरक किसकर या कूटकर डाल देते होंगे। लेकिन इसे डालने का सही तरीका नहीं पता होगा। कई बार अदरक डालने से चाय फट भी जाती है। हम आपको आज चाय में अदरक डालने का सही तरीका बता रहे हैं।

अदरक को हमेशा कद्दूकस करके डालें
चाय में अदरक डालने का सही तरीका उसे कद्दूकस करके डालना है। अदरक को कद्दूकस करके डालने से चाय में अदरक का स्वाद अच्छे से मिक्स होता है। इससे चाय कड़क और स्वाद से भरपूर बनती है। इसलिए आप हमेशा चाय में अदरक को कद्दूकस करके ही डालें।

कूटकर डालने से क्या होगा?
अगर आप अदरक को कूटकर चाय में डालते हैं तो अदरक का स्वाद अच्छे से नहीं आ पाता। दरअसल, आप जिस ओखली या बर्तन में अदरक को कूटते हैं, उसका आधा रस उसी में रह जाता है। ऐसे में चाय अदरक के स्वाद से वंचित रह जाती है।

चाय में अदरक कब डाली जाए?
सबसे बड़ा सवाल ये है कि चाय में अदरक कब डाली जाए? दरअसल, कई बार चाय में अदरक डालने से पूरी की पूरी चाय फट जाती है। इससे बचने के लिए आप सबसे पहले बर्तन में पानी को अच्छे से उबाल लें। फिर आप इसमें चाय पत्ती और चीनी डालकर उबालें। तब जाकर आप अदरक को कद्दूकस करके डालें और इसमें उबाल आने दें। उबाल आने के बाद ही आप दूध डालें। तब आपकी चाय नहीं फटेगी।

Khana AMP · Quick view
View full