चाय छन्नी हो गई है काली और गंदी, इन 4 आसान टिप्स को अपनाकर मिनटों में करें साफ़ और नई जैसी
चाय हर घर में बनती है। हमारे देश में तो सुबह उठते ही रसोई में सबसे पहली बनने वाली चीज चाय ही होती है। यदि आप खुद नहीं पीते हैं, फिर भी मेहमानों के आने पर चाय बनानी ही पड़ती है। चाय अब भारतीय लोगों के जीवन का अहम् हिस्सा बन चुकी है। कुछ लोग [...]
चाय हर घर में बनती है। हमारे देश में तो सुबह उठते ही रसोई में सबसे पहली बनने वाली चीज चाय ही होती है। यदि आप खुद नहीं पीते हैं, फिर भी मेहमानों के आने पर चाय बनानी ही पड़ती है। चाय अब भारतीय लोगों के जीवन का अहम् हिस्सा बन चुकी है। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो यदि चाय ना पिएँ तो उनका दिन ही नहीं गुजरता है। सुबह से लेकर शाम होने तक घर में कई बार चाय बन जाती है।
चाय को दूध, चाय पत्ती, शक्कर और अदरक-इलायची के साथ बनाया जाता है। इसे जितना उबाला जाए उतनी ही स्वादिष्ट लगती है। लेकिन चाय पीने से पहले सबसे महत्वपूर्ण काम होता है चाय को चाय छन्नी से छानना। लेकिन चाय को जिस छन्नी से छाना जाता है, वह चाय की छन्नी कुछ दिनों बाद बहुत गंदी हो जाती हैं। ये देखने में तो ख़राब लगती ही है और साथ ही इससे शरीर में भी बीमारियां प्रवेश करती हैं। हम आपके साथ आज ऐसी आसान टिप्स शेयर कर रहे हैं जिसे अपनाकर आप बड़ी आसानी से चाय छन्नी को साफ़ कर सकते हैं बिलकुल नई जैसी।
गैस पर रखकर करें साफ
यदि आपकी चाय छन्नी स्टील की है तो आप इसे गैस की आंच पर कुछ समय के लिए रखें। इसे तब तक आंच पर ही घुमाएं जब तक इसमें फंसा हुआ कालापन जल न जाए। फिर आप स्क्रब या टूथब्रश की मदद से साबुन लगाकर इसे अच्छे से साफ़ कर लें। चाय छन्नी नई जैसी हो जाएगी।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा जिद्दी दागों को निकालने में मदद करता है। आप 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा गर्म पानी में डालकर मिक्स कर लें। फिर आप इस पानी में चाय छन्नी को 3-4 घंटे के लिए भिगो दें और इसे ब्रश या स्क्रब पर साबुन लगाकर घिस दें।
सिरका
सिरके की मदद से भी आप चाय छन्नी को साफ़ कर सकते हैं। इसके लिए आप सिरके में छन्नी को 3-4 घंटे के लिए भिगो दें। फिर इसे ब्रश या स्क्रब पर साबुन लगाकर घिस दें।
ब्लीच
आप एक कप पानी में ¼ कप ब्लीच पाउडर डालें और उसे अच्छे से मिलाकर इसमें करीब आधे घंटे के लिए छन्नी को भिगोकर रख दें। फिर आप इसे स्क्रब में डिशवॉश लगाकर अच्छे से रगड़कर साफ़ कर लें।