कूकर, कढ़ाई या भगौना, जानें चावल बनाने का सही तरीका, बनेंगे बेहद स्वादिष्ट और खिले-खिले
चावल ऐसी चीज है जो हर व्यक्ति को पसंद होती है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई चावल खाने का शौकीन होता है। चावल को ना सिर्फ दाल के साथ बल्कि किसी भी सब्जी के साथ मैच किया जा सकता है। हम भारतीय लोगों की थाली में अगर चावल ना हो तो खाना अधूरा-अधूरा [...]
चावल ऐसी चीज है जो हर व्यक्ति को पसंद होती है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई चावल खाने का शौकीन होता है। चावल को ना सिर्फ दाल के साथ बल्कि किसी भी सब्जी के साथ मैच किया जा सकता है। हम भारतीय लोगों की थाली में अगर चावल ना हो तो खाना अधूरा-अधूरा सा लगता है। चावल के जरिए ही हमें फ्राइड राइस, बिरयानी, इडली और डोसा जैसी चीजें खाने को मिलती है।
आमतौर पर चावल को चावल कुकर या भगौने में बनाया जाता है। लेकिन इसमें चावल का असल स्वाद नहीं आ पाता है। अगर आप चावल का असल टेस्टी वो भी उसकी खुशबू के साथ पाना चाहते हैं तो हम आपको चावल बनाने का सही तरीका बता रहे हैं। आप एक बार कढ़ाई में चावल पकाकर देखें। यकीन मानिए, कढ़ाई में इतने लाजवाब चावल बनेंगे कि हर किसी को खाने में मजा आ जाएगा।
कढ़ाई पर चावल बनाने से वह धीरे-धीरे और पूरी तरह से पकते हैं। कढ़ाई में बने हुए चावल बेहद खिले-खिले और खुशबूदार होते हैं। ना सिर्फ सिंपल चावल बल्कि आप कढ़ाही में तहरी, जीरा राइस और भी कई तरह की चावल के पका सकते हैं और वो भी आसानी से। एक बार कढ़ाही के चावल खाकर आपका भी बार-बार खाने का मन करेगा।
कढ़ाही में चावल पकाने का तरीका
- – कढ़ाई में चावल बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से साफ कर लें।
– फिर आप उन्हें पानी में से निकालकर एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
– जब चावल अच्छी तरह से भीग जाए तो आप गैस पर कढ़ाही रखें और उसमे एक चम्मच घी डाल दें।
– घी गर्म हो जाने के बाद आप उसमें जीरा, लौंग, दालचीनी का टुकड़ा और काली मिर्च के 4-5 दानें डालकर तड़कने दें।
– जब ये ठीक से पक जाए तो आप इसमें जरा-सा नमक मिला लें।
– फिर आप चावल डालकर उसमें जरुरत अनुसार पानी डाल दें।
– पानी ज्यादा नहीं डालना है वरना चावल गीले हो जाएंगे।
– गैस को मीडियम आंच पर रखकर ढंककर पकने दें। बीच-बीच में उन्हें चलाते भी रहे।
– जब पानी पूरी तरह से सूख जाए मतलब आपके चावल पक चुके हैं।
– अब आप ऊपर से कटी हुई धनिया पत्ती डालकर इसे सर्व कर सकते हैं।