सुबह-सुबह दूध के साथ खा लें सिर्फ ये दो चीज़ें, बिना कुछ करें वजन तेजी से होगा कम
दूध अपने आप में कंपलीट फूड है। दूध पीने से शरीर को ढेरो फायदे होते हैं। दूध में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक जैसे मिनिरल्स के अलावा विटामिन बी 12, विटामिन डी जैसे और भी कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों [..
दूध अपने आप में कंपलीट फूड है। दूध पीने से शरीर को ढेरो फायदे होते हैं। दूध में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक जैसे मिनिरल्स के अलावा विटामिन बी 12, विटामिन डी जैसे और भी कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को रात में दूध दिया जाता है ताकि उनकी हड्डियां मजबूत रहें और शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी ना हो। दूध एक बेहतर सप्लीमेंट भी होता है। दिन और रात दोनों समय गर्म या ठंडा दूध पीने के अपने ही फायदे होते हैं। हर वर्ग के लोगों को रोजाना एक ग्लास दूध का सेवन तो करना ही चाहिए।
आमतौर पर दूध का सेवन वजन बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि आप अपना वजन कम करने के लिए भी दूध का सेवन कर सकते हैं। हम आपको आज कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसे फॉलो करके आप दूध पीकर अपना वजन कम कर सकते हैं।
दूध और अंजीर (Milk with Anjeer)
यदि आप दूध में अंजीर मिलाकर इसका सेवन करेंगे, तो आप अपना वजन तेजी से घटा सकते हैं। इसके लिए आप सुबह खाली पेट दूध के साथ अंजीर खाएं। ये आपके वजन को कम करने में मदद करेगा। दरअसल, अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे भूख कम लगती है। आप रात में ही दूध में अंजीर भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
दूध और बादाम (Milk with Almond)
अंजीर के अलावा यदि आप दूध के साथ बादाम का सेवन करेंगे तो भी आप अपना वजन घटा सकते हैं। दरअसल, दूध और बादाम का सेवन करने से भी लंबे समय तक पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती है। आप चाहे तो रात में बादाम दूध में भिगो सकते हैं और या फिर आप साबुत बादाम भी दूध के साथ खा सकते हैं। या फिर आप बादाम पीसकर उसका पाउडर बना दें और फिर उसे दूध में मिलाकर पी लें। ये आपका वजन कम करने में काफी मदद करेगा।