क्या आप भी मिठास से भरे गाजर को नहीं पहचानते? सही गाजर की आज से करें पहचान
Carrot Tips: सर्दी के मौसम में गाजर खाना किसे पसंद नहीं होता और जब उसी गाजर का हलवा बनें तो मजा ही आ जाता हैं। सर्दी का मौसम शुरू होते ही बाजार में गाजर का ढेर लग जाता है। गाजर आपके सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता हैं। गाजर बहुत- से पोषक तत्वों से [...]
Carrot Tips: सर्दी के मौसम में गाजर खाना किसे पसंद नहीं होता और जब उसी गाजर का हलवा बनें तो मजा ही आ जाता हैं। सर्दी का मौसम शुरू होते ही बाजार में गाजर का ढेर लग जाता है। गाजर आपके सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता हैं। गाजर बहुत- से पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। गाजर के शरीर को कई फायदे होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचा सकते हैं। गाजर डायबिटीज़ और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। बेहतर पाचन के लिए इसका जूस या सलाद के रूप में भी सेवन किया जा सकता है।
इसे खाने से हमारे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। लेकिन, कई बार जब हम बाजार में गाजर खरीदने जाते हैं, तो गाजर फीके स्वाद में आ जाती और फीका स्वाद होने की वजह से हम गाजर को खा नहीं पाते हैं। कई बार तो सारी गाजर फेंकनी पड़ती हैं। इस वजह से हमारे पैसे की भी बरबादी होती हैं। जाहिर सी बात है सभी को मीठी गाजर ही पसंद होती है। पर आप फिक्र मत करिए क्योंकि हम ना आपके पैसे बरबाद होने देंगे ना आपका स्वाद। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे की मीठी गाजर की कैसे पहचान करें? तो चलिए देर किस बात की शूरू करते हैं।
ऐसे करें अच्छे गाजर की पहचान:
आपको बता दें, एक अच्छी गाजर खरीदने के लिए हमें उसके रंग की पहचान होनी चाहिए। बाजार में कई रंगों की गाजर मिलती है, लेकिन कहा जाता है कि गहरे नारंगी या लाल रंग की गाजर खरीदना सबसे अच्छा होता है। मोटी गाजर मीठी होती है और पतली गाजर नमकीन वो सिर्फ़ सब्जियों के लिए ही अच्छी होती है। अगर हम हल्के रंग की गाजर खरीद रहे हैं तो पतली गाजर खरीदनी चाहिए।
ऐसे करें पता गाजर ताजी है या नहीं:
जब आप बाजार जाएं गाजर खरीदने तो आप इस बात का ध्यान रखें कि गाजर के ऊपर लगे हुए पत्ते मुरझा गए हैं या ताजे नजर आ रहें है। अगर गाजर के ऊपर लगे पत्ते मुरझा गए हैं, तो इसका मतलब है कि गाजर ताजी नहीं है, इसके साथ ही हम इसकी गंध से भी ताजा गाजर का पता लगा सकते हैं। यदि आपको गाजर से कोई महक नहीं आ रही है तो ऐसी गाजर न खरीदें। ऐसी गाजर में मिठास नहीं होगी।
बाजार से खरीदते समय गाजर इन बातों का ध्यान रखें:
1. दाग या निशान वाली गाजर न खरीदें, क्योंकि इसका स्वाद खराब हो सकता है।
2. गाजर खरीदने से पहले आप एक गाजर को सैंपल के तौर पर टेस्ट कर सकते हैं।
3. कभी भी ज्यादा भारी गाजर न खरीदें, क्योंकि भारी गाजर के अंदर ज्यादा गांठे निकल जाती हैं।