अब आप पराठे खाकर भी कर सकते हैं Weight Loss, बस अपना लें ये निंजा टेकनीक
इन दिनों ज्यादातर लोग अगर किसी वजह से सबसे ज्यादा परेशान हैं तो वो है मोटापा। हर दूसरा व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त है। वह एक्सरसाइज और व्यायाम करने के अलावा मोटापे को कम करने के लिए तरह-तरह की चीजे भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन इससे भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। [...]
इन दिनों ज्यादातर लोग अगर किसी वजह से सबसे ज्यादा परेशान हैं तो वो है मोटापा। हर दूसरा व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त है। वह एक्सरसाइज और व्यायाम करने के अलावा मोटापे को कम करने के लिए तरह-तरह की चीजे भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन इससे भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन कुछ लोग अपना वजन भी कम करना चाहते हैं और खाना भी नहीं छोड़ना चाहते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो आप सही जगह पर हैं।
कुछ लोग वजन कम करने के लिए घी-तेल से बने पराठे खाना छोड़ देते हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ करने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसा मत करें। हम आपको आज एक ऐसी टेकनीक बता रहे हैं जिसके जरिए आप पराठे खाकर भी अपना वजन कम कर सकते हैं। डाइट एक्सपर्ट सिमरत कथूरिया ने खुद बताया कि आप किस प्रकार पराठे खाकर भी अपना वजन कम कर सकते हैं।
एक पराठा में कितनी कैलोरी होती है?
वजन बढ़ाने में सबसे बड़ा हाथ कैलोरी का होता है। यदि पराठे की कैलोरी की बात करें तो एक पराठे में 70-80 कैलोरी होती है। यदि दो डाइजेस्टिव बिस्किट से इसकी तुलना करें तो इसमें 140 कैलोरी होती है। बिस्किट में तो सिर्फ कैलोरी होती है लेकिन पराठा में और भी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं।
इस तरह बनाएं हेल्दी पराठा
हम आपको हेल्दी पराठा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। आप हेल्दी पराठा बनाने के लिए इसमें फइबर्स के गुणों वाली सब्जियां भर सकते हैं। जैसे मूली की ही बात करें तो इसमें बेहद कम कैलोरी होती है। इसके अलावा पनीर या टोफू को भी आप पराठे में भरकर खा सकते हैं। आप चाहे तो गेहूं के आते की जगह ग्लूटेन फ्री आटा इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आटा आपका आपका वजन कम करने में मदद करेगा। इसके अलावा जब आप पराठा सेंकें तो उसमें आम तेल की जगह रिफाइंड तेल का इस्तेमाल करें। रिफाइंड तेल में हेल्दी फैक्ट्स मौजूद होती हैं। इस तरह आप कम कैलोरी वाला हेल्दी पराठा खाकर अपना वजन कम कर सकते हैं।
हैं।