Summer Special: कॉकटेल पार्टी के लिए झट से बनाएं ग्रेपफ्रूट पंच, स्वस्थ को भी होगा फायदा

इन दिनों गर्मियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में कुछ खाने की जगह ठंडा पीना का ही मन करता है। खासतौर से जो ड्रिंक्स पेट में ठंडक दिलाते हैं, लोग उन्हें बड़े शौक से पीते हैं। इसके लिए सबसे पहली चीज जो दिमाग में आती है वो है नींबू का पानी और पुदिना। लेकिन [...]

By Aayushi Sharma · 16/5/2023

इन दिनों गर्मियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में कुछ खाने की जगह ठंडा पीना का ही मन करता है। खासतौर से जो ड्रिंक्स पेट में ठंडक दिलाते हैं, लोग उन्हें बड़े शौक से पीते हैं। इसके लिए सबसे पहली चीज जो दिमाग में आती है वो है नींबू का पानी और पुदिना। लेकिन हर बार ड्रिंक्स में अक्सर ये नींबू और पुदीना ही पिलाया जाता है, जिसे पी-पीकर लोग बोर से हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी ड्रिंक लेकर आए हैं, जिसे पीते ही आपके शरीर को तो ठंडक मिलेगी ही और साथ ही ये पीने में भी काफी टेस्टी होता है। इस ड्रिंक का नाम है ग्रेपफ्रूट पंच (Grapefruit Punch Recipe) जो आपको तपती गर्मी से राहत दिलाएगा। इसमें ताजे अंगूर के रस, स्प्राइट, नींबू, चीनी और पुदीने के गुणों से बना है।

ग्रेपफ्रूट में विटामिन, आयरन, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और मिनरल के गुण पाए जाते हैं। यह शरीर के लिए बेहद ही लाभकारी साबित होता है। आप इसे इसी भी पार्टी के बेहद कम समय में बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ग्रेपफ्रूट पंच बनाने(Grapefruit Punch Recipe) का तरीका।

Khana AMP · Quick view
View full