पास्ता खाकर भी आप कम कर सकते हैं अपना वजन, बस बनाने के तरीके में करें इतना-सा बदलाव
पास्ता, वैसे तो आम तौर पर बच्चों और युवाओं की पसंद है लेकिन अब तो हर उम्र के लोग पास्ता खाना पसंद करते हैं। जब भी परिवार के साथ रेस्टोरेंट में जाते हैं तो बच्चे पास्ता जरूर आर्डर करते हैं। अब तो घर में भी पास्ता को बड़ी ही आसानी से बनाया जाने लगा है। [...]
पास्ता, वैसे तो आम तौर पर बच्चों और युवाओं की पसंद है लेकिन अब तो हर उम्र के लोग पास्ता खाना पसंद करते हैं। जब भी परिवार के साथ रेस्टोरेंट में जाते हैं तो बच्चे पास्ता जरूर आर्डर करते हैं। अब तो घर में भी पास्ता को बड़ी ही आसानी से बनाया जाने लगा है। लेकिन कुछ लोग ये सोचकर चाहकर भी पास्ता नहीं खाते हैं कि इसे खाने से उनका वजन बढ़ जाएगा। यदि आप भी अपना वजन बढ़ने के डर से पास्ता नहीं खाते हैं तो अब आप ये टेंशन छोड़ दीजिए। क्योंकि आज हम आपको पास्ता बनाने का ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा।
दरअसल, पास्ता में पनीर और प्रोसेस्ड मसाले होने की वजह से वेट गेन होता है। लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से बनाएँगे तो आपको पास्ता खाने का मौका भी मिलेगा और साथ ही इससे आपका वेट गेन भी नहीं होगा।
अनाज वाला पास्ता
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं और आपको पास्ता भी खाना है तो आप साबुत अनाज से बना पास्ता बनाएं। सामान्य पास्ता के मुकाबले ये पास्ता आपके शरीर को फायदा पहुंचाएगा। इससे फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जब भी पास्ता खाने का मन करे तो साबुत अनाज वाला पास्ता चूज करें। आपको बता दें कि सामान्य पास्ता के मुकाबले होल वीट यानी साबुत अनाज वाले पास्ता में ज्यादा फाइबर होता है। आप ज्वार का पास्ता भी बना सकते हैं। ये टेस्ट भी काफी अच्छा लगता है और साथ ही आपका वजन कंट्रोल करने में भी काफी मदद करता है।
पास्ता में बटर और चीज ना डालें
वेट लॉस पास्ता बनाने के लिए आप उसमें बटर और चीज़ का उपयोग ना करें। या फिर इसे बिलकुल जरा-सा इस्तेमाल करें। बटर और चीज़ भी वजन को तेजी से बढ़ाते हैं। इनमें काफी कैलोरी होती है। यदि आपको चीज़ डालना भी है तो आप पास्ता के ऊपर से कद्दूकस करके डाल दें।
पास्ता में डालें ढेरों सब्जियां
अगर आप अपने पास्ता को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो इसमें ढेर सारी सब्जियां डालकर ट्राय कर सकते हैं। इससे आपका पास्ता भी टेस्टी बनेगा और सेहत को भी फायदा होगा। साथ ही इससे आप अपना वजन भी कंट्रोल कर सकते हैं।
बेहद कम तेल में बनाएं पास्ता
आप पास्ता बनाते वक्त उसमें तेल की मात्रा कम रखें। आप ओलिव ऑइल या अन्य ऑइल को इस्तेमाल करने की जगह कोल्ड कंप्रेस्ड ऑलिव ऑयल यूज करेंगे तो इससे आपकी सेहत को भी फायदा होगा।
पास्ता में एड करें प्रोटीन
अगर आप पास्ता बना रहे हैं तो इसमें प्रोटीन का होना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए आप बीन्स, चिकन और फ्रेश फिश जैसी प्रोटीन युक्त चीजें इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कम कैलोरी और भरपूर प्रोटीन मिलेगा।