एक बार खाकर देखिए ये स्वादिष्ट पालक चिकन रेसिपी, भूल जाएंगे होटल का खाना

अगर आप क्लासिक पालक पनीर को एक नया ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो यह पालक चिकन निश्चित रूप से एक बेहतरीन डिश साबित हो सकती है! यह जरूरी पोषक तत्वों और विटामिनों से भरपूर होता है और डिनर के लिए एक पौष्टिक मील साबित होगा, क्योंकि पालक और चिकन दोनों ही सेहत के लिए काफी [...]

By S.Dhilip kumar DK · 4/10/2023

अगर आप क्लासिक पालक पनीर को एक नया ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो यह पालक चिकन निश्चित रूप से एक बेहतरीन डिश साबित हो सकती है! यह जरूरी पोषक तत्वों और विटामिनों से भरपूर होता है और डिनर के लिए एक पौष्टिक मील साबित होगा, क्योंकि पालक और चिकन दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। पालक एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है जो सेहत के गुणों से भरपूर है। पालक में पाए जाने वाले तत्वों में मुख्य रूप से कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फॉस्फोरस, लोहा, खनिज लवण, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ‘ए’ और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं।

Palak Chicken Recipe

वहीं अगर चिकन की बात करें, तो चिकन एक पोल्ट्री आइटम है, जो प्रोटीन से भरपूर होता है और आपके शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करता है। चिकन ब्रेस्ट भी ल्यूसीन का एक अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों की वृद्धि और मरम्मत करने के साथ ही सहनशक्ति व ताकत में सुधार का काम करती है। तो चलिए जानते हैं पालक चिकन बनाने की रेसिपी।

Khana AMP · Quick view
View full