लाख कोशिशों के बाद भी पराठे नहीं बनते हैं सॉफ्ट, तुरंत अपनाएं ये छोटी-सी ट्रिक

पराठे खाना हर किसी को पसंद होता है। इसे किसी भी सब्जी के साथ या फिर अचार या चटनी के साथ भी खाया जाता है। हमारे देश में न सिर्फ लंच और डिनर बल्कि ब्रेकफास्ट में भी पराठे बनाए जाते हैं। कुछ पराठे सिर्फ आटे के होते हैं तो कुछ में स्टफिंग भरकर बनाया जाता [...]

By Aayushi Sharma · 17/6/2023

पराठे खाना हर किसी को पसंद होता है। इसे किसी भी सब्जी के साथ या फिर अचार या चटनी के साथ भी खाया जाता है। हमारे देश में न सिर्फ लंच और डिनर बल्कि ब्रेकफास्ट में भी पराठे बनाए जाते हैं। कुछ पराठे सिर्फ आटे के होते हैं तो कुछ में स्टफिंग भरकर बनाया जाता है। लेकिन कई लोगों की एक साधारण सी शिकायत होती है कि उनके पराठे सॉफ्ट नहीं बनते हैं। अगर आपकी भी यही समस्या तो हम आपको आज कुछ खास बातें बता रहे हैं जिससे आपके पराठे बेहद नरम बनेंगे और लंबे वक्त तक पराठे रखे रहने पर भी उनकी सॉफ्टनेस बरकरार रहेगी।

सही तरीके से आटा गूंथें

कुछ लोग आटा गूंथने में गलती कर बैठते हैं। ऐसे में उनके पराठे सॉफ्ट नहीं बन पाते हैं। आटे को ना तो ज्यादा सख्त और ना ही ज्यादा नरम गूंथे। इसमें पानी की सही मात्रा डालकर गूंथे। तब जाकर आपके पराठे नरम बनेंगे।

घी/तेल का करें उपयोग

यदि आप पराठे बेहद सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो आप आटा गूंथते समय इसमें थोड़ा सा घी या तेल मिला लें। इससे आटा सॉफ्ट गूंथता है और इसके पराठे काफी नरम बनते हैं।

दही करें इस्तेमाल

यदि आप लम्बे समय तक पराठों को नरम रखना चाहते हैं तो आप आटे में घी/तेल के अलावा दही का उपयोग कर सकते हैं। दही डालने से पराठे अच्छे से फूल जाते हैं और वो बेहद सॉफ्ट बने रहते हैं। ध्यान रहें आटे में ताजा दही ही मिलाएं।

गुनगुना दूध का करें इस्तेमाल

आप चाहे तो आटे में दही, देसी घी या तेल के अलावा दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप दूध से आटा गूंथ रहे हो तो फिर इसमें ज्यादा पानी ना डालें। आटे में गुनगुने दूध का ही इस्तेमाल करें।

सही तरीके से सेंकना

पराठे तो नरम बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी है उसे सही तरह से सेंकना। पराठे को हमेशा तिकोना बनाएं और फिर जब आप इसे सेंके तो तवे पर डालने के बाद कुछ देर बाद जब पराठा हल्का भूरा हो जाए तो उसे बड़ी चम्मच के पिछले हिस्से से दबाते हुए सेकें। पराठे को हमेशा गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकें और फिर तुरंत उतार लें। धीमी आंच में पराठे सेंकने से ये कड़क हो जाएंगे।

Khana AMP · Quick view
View full