क्या आप भी है अंडरआर्म्स की दुर्गंध से हैं परेशान? तो अपनाए ये रामबाण घरेलू नुस्खे

Under Arms Smell Problem: जब आप कहीं बाहर घूमने जाते हैं और आपके शरीर से किसी भी तरह की दुर्गंध आती है तो आप शर्मींदा हो जाते हैं l ये दुर्गंध आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस को नीचे गिरा देती हैं। दुर्गंध के कारण लोगों का व्यवहार भी बदल जाता है। वहीं, दूसरी ओर ज्यादा शर्मींदगी तब [...]

By Jyoti Pandey · 1/1/2023

Under Arms Smell Problem: जब आप कहीं बाहर घूमने जाते हैं और आपके शरीर से किसी भी तरह की दुर्गंध आती है तो आप शर्मींदा हो जाते हैं l ये दुर्गंध आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस को नीचे गिरा देती हैं। दुर्गंध के कारण लोगों का व्यवहार भी बदल जाता है। वहीं, दूसरी ओर ज्यादा शर्मींदगी तब महसूस होती है जब हम अपने प्रेमी या प्रेमिका से मिलने जाते हैं। दरहसल, ये दुर्गंध इसलिए आती हैं (what is the reason for underarm smell), क्योंकि जब हमारे शरीर से पसीना निकलता है इससे हमारी त्वचा की सतह पर रहने वाले बैक्टीरिया प्रोटीन को तोड़ देते हैं और कुछ एसिड यौगिक निकलते हैं, जिससे तीखी गंध आती है।

Under Arms Smell Problem

लेकिन, जब यही दुर्गंध हमारे अंडरआर्म्स से आती है, तो हमें समझ नहीं आता की अब क्या करें। पर अब आपको इस शर्मींदगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हम आपको अंडरआर्म्स से आने वाली दुर्गंध से छुटकारा पाने की कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे। जिसका इस्तेमाल करके आप अपने कॉन्फिडेंस को पब्लिक में गिराने से बचा पाएंगे। तो चलिए, देर किस बात की शुरू करते हैं।

1. सेब का सिरका

अगर आप भी इस अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप 1 कप सेब का सिरका लें और इसे आधा कप पानी में मिला लें। इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें और रोज रात को सोने से पहले इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। सुबह इसे गुनगुने पानी से धो लें। आपको खुद इसका असर दिखने लगेगा।

2. सेंधा नमक

सेंधा नमक भी अंडरआर्म्स की दुर्गंध को भगाने के लिए बहुत लाभकारी हैं। आप 1 बाल्टी में गुनगुना पानी भर लें और उसमें थोड़ा सेंधा नमक मिला लें। इसे घुलने तक अच्छे से मिलाएं और फिर नहा लें। इसमें क्लींजिंग गुण होते हैं और यह अधिक पसीने को भी दूर करता है। आप एक बार इसे इस्तेमाल करें आपको इसके फायदे तुरंत नजर आने लगेंगे।

3. नींबू और बेकिंग सोडा की मदद

सबसे पहले आप 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म्स पर 10 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें फिर पानी से धो लें, अंडरआर्म्स की दुर्गंध दूर हो जाएगी।

4. आलू का उपयोग

आलू सिर्फ़ खाने में ही और हमारी सेहत के लिए ही अच्छी नहीं हैं, बल्कि आलू आपके अंडरआर्म्स की दुर्गंध को दूर करने में भी लाभकारी है। सबसे पहले आप आलू के पतले स्लाइस काटकर अपने अंडरआर्म्स पर 30 मिनट तक रगड़ें। 30 मिनट होने के बाद आप इसे पानी से धो लें। फिर आप खुद महसूस कर सकेंगे कि आपके अंडरआर्म्स की दुर्गंध दूर हो गई है।

Khana AMP · Quick view
View full