बरसात के मौसम में हर जगह हो जाते हैं चींटी, कीड़े-मकौड़े, भगाने के लिए आज़माएं ये आसान घरेलू नुस्खे

बारिश के मौसम में गरम-गरम चीजें खाने का मन करता है। कई लोग इस मौसम में नमकीन नाश्ते की चीजें भी बनाकर रख लेते हैं और फिर शाम के समय में चाय के साथ उस नाश्ते का आनंद लेते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में घर में हमेशा नमी बनी रहती है। ऐसे में कीड़े-मकौड़े [...]

By Aayushi Sharma · 23/9/2023

बारिश के मौसम में गरम-गरम चीजें खाने का मन करता है। कई लोग इस मौसम में नमकीन नाश्ते की चीजें भी बनाकर रख लेते हैं और फिर शाम के समय में चाय के साथ उस नाश्ते का आनंद लेते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में घर में हमेशा नमी बनी रहती है। ऐसे में कीड़े-मकौड़े होने का ज्यादा डर रहता है। वह किचन का सामान तो ख़राब कर ही देते हैं और साथ ही कमरों में घुसकर भी आतंक मचा देते हैं। धीरे-धीरे ये कीड़े पूरे घर में कब्ज़ा जमा लेते हैं। हम आपको आज इन कीड़ों को घर से भगाने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं। इन्हें अपनाकर आपके घर के कीट, चीटियां और कीड़े हमेशा के लिए दूर हो जाएंगे।

पेपरमिंट एसेंशियल ऑइल
आप इस तेल को पानी में मिलाकर जहां भी कीड़े हो रहे हैं वहां स्प्रे कर दीजिए। आप चाहे तो रोई में भिगोकर भी इसकी गोलियां हर जगह रख सकते हैं। इसकी खुशबू से चीटियां, मकड़ी और मच्छर दूर भाग जाएंगे।

तुलसी पत्ते
चीटियां, मकड़ी और मच्छर जैसे अन्य कीड़े आप तुलसी के पत्तों से भी दूर कर सकते हैं। आप पानी में तुलसी के पत्ते उबालकर उसे एक स्प्रे बॉटल में भर लें और सब जगह छिड़क दें।

तेज पत्ता
आप सभी सामग्री के डिब्बों में तेज पत्ता रख सकते हैं। इसकी तेज गंध से कीड़े भाग जाते हैं।

खीरा
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि चीटियों को खीरे के स्वाद से नफरत है। आप जिस जगह चींटी हो रही वहां खीरे का टुकड़ा रख दीजिए। इससे चीटियां तुरंत भाग जाएंगी।

लक्ष्मण रेखा
बाजार में मिलने वाली लक्ष्मण रेखा नाम से चीटियों या कीड़ो को भगाने वाली चॉक भी इन्हें भगाने के काम आएंगी। आप दरवाजे, खिड़कियों या कहीं पर इसकी लकीर खींच दीजिए। फिर कोई भी कीड़े-मकौड़े इस लकीर को पार नहीं करेंगे।

Khana AMP · Quick view
View full