सावन महीने में कर रहे हैं व्रत, तो इन 5 जरूरी बातों का खासतौर से रखें ध्यान

सावन का महीना शुरू हो चुका है। इसी के साथ व्रत का दौर भी शुरू हो जाता है। कुछ लोग पूरे सावन महीने ही व्रत रखते हैं तो कुछ सोमवार को। इसके अलावा भी सावन में कई ऐसे त्योहार आते हैं, जिनका व्रत रखने का अधिक महत्व होता है। लेकिन व्रत के दौरान सेहत का [...]

By Aayushi Sharma · 10/7/2023

सावन का महीना शुरू हो चुका है। इसी के साथ व्रत का दौर भी शुरू हो जाता है। कुछ लोग पूरे सावन महीने ही व्रत रखते हैं तो कुछ सोमवार को। इसके अलावा भी सावन में कई ऐसे त्योहार आते हैं, जिनका व्रत रखने का अधिक महत्व होता है। लेकिन व्रत के दौरान सेहत का खासतौर से ख्याल रखने की जरूरत होती है। कई लोग उपवास करके अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते हैं। ऐसे में वह बीमारियों के घेरे में आ सकते हैं। हम आपको आज व्रत के दौरान खुद का ख्याल रखने के बारे में जरूरी बातें बता रहे हैं।

पौष्टिक आहार खाएं
सावन में व्रत के दौरान आप सिर्फ पौष्टिक आहार का ही सेवन करें। दरअसल, उपवास लंबा चलता है, ऐसे में शरीर में कमजोरी भी आ सकती है। इसलिए इस दौरान ऐसा भोजन का सेवन करना चाहिए, जो आपको दिनभर एनर्जेटिक रखें। आप अपने भोजन में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दाल का सेवन कर सकते हैं।

हाइड्रेटेड रहना जरूरी
उपवास के दौरान खुद को हाइड्रेटेड रखने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। कई बार खान-पान ठीक से ना होने कारण डिहाइड्रेशन का शिकार भी हो सकते हैं। ऐसे में आप उपवास के दौरान खूब सारा पानी या जूस का सेवन करें। आप चाहे तो हर्बल चाय भी पी सकते हैं।

तले, मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड से बचें
आप उपवास के दौरान तले या मसालेदार भोजन करने से बचे। इससे आप बीमारी का शिकार हो सकते हैं। साथ ही आपके शरीर में दिनभर सुस्ती बनी रहेगी। ऐसे में आप फ्राइड फ़ूड, प्रोसेस्ड स्नैक्स और ज्यादा मीठे या नमकीन पदार्थ को खाने से बचें।

ध्यान या योग करें
उपवास के दौरान आप ध्यान या फिर योग जरूर करें। इससे आपका तन और मन दोनों शुद्ध रहेगा। साथ ही आपको अपना दिमाग शांत और केंद्रित रखने में भी मदद मिलेगी।

धैर्य रखें और गुस्सा करने से बचें
उपवास के दौरान आपको खुद पर धैर्य रखना बहुत जरुरी है। साथ ही आपको अपने गुस्से पर काबू भी रखना पड़ेगा, क्योंकि यदि आप उपवास करने किसी को बुरा-भला कहेंगे तो इससे आपको उपवास का उल्ट फल मिलेगा।

Khana AMP · Quick view
View full