पति- पत्नी का रिश्ता होता है प्यार से भरपूर, अगर हो रही है लड़ाई तो अभी सुलझाकर ऐसे करें दूर

Husband- Wife Problem Soution: रिश्ते हमारी मुस्कुराहट का कारण होते हैं। अगर रिश्ते बिगड़ने लगें तो हमारा मन किसी काम में नहीं लगता। खासतौर पर जब वो रिश्ता एक पति- पत्नी का हो। ज्यादातर पति- पत्नी के रिश्ते में लड़ाई होने की वजह कोई तीसरा होता है। जब लड़ाई किसी तीसरे की वजह से हो

By Jyoti Pandey · 6/1/2023

Husband- Wife Problem Soution: रिश्ते हमारी मुस्कुराहट का कारण होते हैं। अगर रिश्ते बिगड़ने लगें तो हमारा मन किसी काम में नहीं लगता। खासतौर पर जब वो रिश्ता एक पति- पत्नी का हो। ज्यादातर पति- पत्नी के रिश्ते में लड़ाई होने की वजह कोई तीसरा होता है। जब लड़ाई किसी तीसरे की वजह से हो तो रिश्ते फीके पड़ने लगते है और रिश्ते से विश्वास उठने लगता है। रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है। कई बार रिश्ते न चाहते हुए भी खत्म भी हो जाते हैं, क्योंकि एक- दूसरे के साथ एक ही घर में रहना मुश्किल हो जाता है। रिश्ते की जड़ खत्म हो जाती है। ऐसे में आप तनाव में आ जाते हैं और कई बार अपनी जिंदगी से हार जाते हैं, क्योंकि ये रिश्ता प्यार और विश्वास का होता है। लेकिन, आपको इस रिश्ते को खत्म करने की जरूरत नहीं है। आप इसे आराम से सुलझाकर और प्यार से एक ही घर पर रह सकते हैं। पर क्या आपको पता है इस प्यार भरे रिश्ते में गहरी होती नाराजगी को कैसे सुलझाए?

Husband- Wife Problem Soution

अपने पार्टनर से खुलकर बात करें

सबसे पहले तो आप अपने पार्टनर से बात करें कि, जिस तीसरे की वजह से लड़ाई हो रही है, वो तीसरा व्यक्ति कोई भी हो सकता है। वो आपके अपने परिवार का सदस्य या और भी कोई हो सकता है। आप अपने पार्टनर को बताए आपको उससे क्या परेशानी है। इससे सारी बातें साफ हो जाएंगी और वो आपको समझेगा।

सॉल्यूशन भी आप ही बताएं

जब आपका पार्टनर आपसे नाराज है, तो आप उसकी बातों को ध्यान से सुने कि उसे आपसे क्या प्रोब्लम है और आप उसका सॉल्यूशन आसानी से निकालें। इससे आपका पार्टनर आपको अपनी प्रोब्लम भी बताएगा और अगली बार आपके नाराज होने पर वो भी आपकी प्रोब्लम को ध्यान से और प्यार से सुनेगा।

अतीत की बातों को न दोहराएं

हम सबका एक अतीत होता है। हम सबने अतीत में कुछ गलतियां की हुई होती है। लेकिन, अगर आप बार- बार वहीं बातें करेंगे, तो आपका रिश्ता कमजोर होगा। पर अगर आपने अतीत की बातें कर दी है और आपका पार्टनर आपसे परेशान है, तो आप उसे भरोसा दिलाएं कि आप भविष्य में अतीत की बातें नहीं करेंगे।

ब्रेक लें

हर रिश्ते में एक स्पेस देना बहुत जरूरी होता है। जैसे वाक्य के बीच स्पेस देने से वाक्य अच्छे से पढ़ा और आसानी से समझा जाता है। ठीक वैसे ही रिश्ते में स्पेस देने से रिश्ता भी अच्छा बना रहता है और प्यार भी बढ़ता है।

Khana AMP · Quick view
View full