अगर आपको भी मिल रहे हैं ये शुभ संकेत, तो आपके घर आने वाली हैं मां लक्ष्मी

Maa Lakshmi Signs: धन की देवी मां लक्ष्मी हिंदू धर्म में अत्यंत पूजनीय हैं। इनकी पूजा के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। मां लक्ष्मी के आठ स्वरूप हैं, जिनमें उनके एक स्वरूप महालक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। मान्यता के अनुसार, जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा ह

By Jyoti Sibal · 7/1/2023

Maa Lakshmi Signs: धन की देवी मां लक्ष्मी हिंदू धर्म में अत्यंत पूजनीय हैं। इनकी पूजा के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। मां लक्ष्मी के आठ स्वरूप हैं, जिनमें उनके एक स्वरूप महालक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। मान्यता के अनुसार, जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसे अपने जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती।

Maa Lakshmi Signs

उसका जीवन सुखमय गुजरता है, इसलिए कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति धन-दौलत कमाता है, उसके ऊपर महालक्ष्मी की कृपा होना बहुत जरूरी है। जिन घरों में मां लक्ष्मी का वास होता है वहां धन की कभी कमी नहीं होती है। घर में आने से पहले मां लक्ष्मी कुछ खास संकेत देती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

घर के आसपास उल्लू आना

उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। अगर आपको घर के आसपास अचानक से कहीं उल्लू दिखाई दे तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। यह इशारा करता है कि मां लक्ष्मी जल्द ही आपके घर पधारने वाली हैं।

खानपान में बदलाव होना

मान्यता है कि मां लक्ष्मी जिस घर में आती हैं, उस घर के सदस्यों के खानपान में बदलाव आने लगता है। उन लोगों को भूख कम लगती है और कम खाना भी पर्याप्त लगने लगता है। ये लोग नशा और मांसाहार से भी दूरी बनाने लगते हैं।

घरों में साफ-सफाई

मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद है। जिन घरों में साफ-सफाई होती है, उस घर में माता लक्ष्मी जरूर जाती है। अगर आपका घर हमेशा साफ रहता है तो आपके घर में मां लक्ष्मी जरूर वास करेंगी।

झाड़ू का संकेत

मां लक्ष्मी को झाड़ू बहुत प्रिय होती है। मान्यता है कि सुबह के समय कहीं जाते हुए अगर आपको कोई झाड़ू लगाता हुआ दिख जाए तो ये बहुत ही शुभ होता है। इसका मतलब है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।

शंख की आवाज सुनाई देना

पूजा-पाठ में शंख का विशेष महत्व होता है। इसकी आवाज भी बहुत शुभ मानी जाती है। सुबह उठने के बाद अगर आपको शंख की आवाज सुनाई दे तो ये एक शुभ संकेत होता है। सुबह उठते ही कानों में शंख की आवाज आना आपके घर में मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत देता है।

सपने में सांप का बिल दिखना

अगर आपको सपने में सांप का बिल दिखाई या फिर बिल में सांप दिखाई देते है तो ये आकस्मिक धन प्राप्ति का संकेत होता है। ये सपना बताता है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा है।

Khana AMP · Quick view
View full