चेहरे के दाग-धब्बों से हैं परेशान, तो जरूर करें किचन के इन समानों का इस्तेमाल
Beauty Tips: सुंदर त्वचा और कोमल त्वचा सब को चाहिए होती है। सभी चाहते है हमारा चेहरा भी ग्लो करें। इसके लिए हम बहुत- से हथखंडे भी अपनाते है। लेकिन, कई बार इसका कोई प्रभाव हमारे चेहरे पर नहीं दिखता है। ये देखकर हम परेशान हो जाते है। कई बार हम अपने चेहरे को लेकर [...]
Beauty Tips: सुंदर त्वचा और कोमल त्वचा सब को चाहिए होती है। सभी चाहते है हमारा चेहरा भी ग्लो करें। इसके लिए हम बहुत- से हथखंडे भी अपनाते है। लेकिन, कई बार इसका कोई प्रभाव हमारे चेहरे पर नहीं दिखता है। ये देखकर हम परेशान हो जाते है। कई बार हम अपने चेहरे को लेकर इतना स्ट्रेस ले लेते है कि, उसका प्रभाव हमारी दिनचर्या और सेहत पर भी पड़ने लगता है। हम खुद को दूसरों से कम सुंदर समझने लगते है। चेहरे के दाग- धब्बे को देखकर हमारा आत्मविश्वास भी डगमगाने लगता है।
लेकिन, अगर आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स को अपना चुके है और आपको कोई फायदा नहीं दिखा है या आप ब्यूटी प्रोडक्ट अपनाने वाले है, तो अभी रुक जाइए। क्योंकि, आज हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स बताने वाले है, जिसे आप आसानी से आपके घर पर ही इस्तेमाल कर सकते है। जी हां, आप अपने किचन के समानों का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को ग्लो करवा सकते है। तो, आइए पढ़िए ये कुछ जरूरी ब्यूटी टिप्स।
अपनाइए ये 10 जरूरी ब्यूटी टिप्स:
- 1.हल्दी न केवल एंटीसेप्टिक है, बल्कि आपकी त्वचा को भी निखारती है और त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा भी दिलाने में मदद करती है। आप हल्दी पाउडर को दूध में मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूख जाने पर इसे धो लें।
2.गुलाब जल में कुछ बूंद नींबू का रस और ग्लिसरीन मिलाकर सोने से पहले चेहरे पर लगा लें। सुबह चेहरा धो लें।
3.आप नींबू को काटकर सीधे त्वचा पर रगड़ सकते हैं। इससे त्वचा में निखार आएगा।
4.संतरे के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें। आप इसे कच्चे दूध में मिलाकर लगा सकते हैं। यह त्वचा को फ्रेश लुक देता है और दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है।
5.चंदन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। यह दाग-धब्बों और कील-मुंहासों की समस्या को दूर करता है।
6.आधा कप चावल के आटे में आधा कप पका हुआ पपीता मैश करके मिला लें। इसमें आधे नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट से अपने चेहरे की मसाज करें। इसे कुछ देर के लिए रहने दें। सूख जाने पर धो लें।
7.मसूर दाल को रात भर के लिए भिगो दें। सुबह इसे पीसकर इसमें कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।
8.मेथी के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें।
9.बेकिंग सोडा भी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़े से पानी को मिलाकर त्वचा पर लगाएं। सूख जाने पर धो लें।
10.अनानास के पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद चेहरा धो लें।