Summer Special: इमली का अमलाना लू से दिलाएगा राहत, घर पर ऐसे बनाएं यह राजस्थानी समर ड्रिंक
इन दिनों बाहर निकलना एक कठिन टास्क लगता है। इतनी गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए इमली का अमलाना से बेहतर क्या होगा? यह चटपटी ड्रिंक राजस्थान की देन है। आइए इसकी रेसिपी जानते हैं। मेरा बस चले, तो मैं गर्मी में बिल्कुल अपने घर से बाहर न निकलूं… यह मेरे जैसे ख्याल [...]
इन दिनों बाहर निकलना एक कठिन टास्क लगता है। इतनी गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए इमली का अमलाना से बेहतर क्या होगा? यह चटपटी ड्रिंक राजस्थान की देन है। आइए इसकी रेसिपी जानते हैं।
मेरा बस चले, तो मैं गर्मी में बिल्कुल अपने घर से बाहर न निकलूं… यह मेरे जैसे ख्याल आपके मन भी जरूर आते होंगे। अरे भाई, गर्मी है ही इतनी कि कोई भी अपने घर से इन दिनों बाहर निकलना नहीं चाहेगा। मगर ऑफिस के चक्कर में घर से बाहर निकला पड़ता है। फिर कभी शॉपिंग तो कभी सब्जी की खरीदारी के लिए भी निकलना पड़ता है।
ऐसे में गर्मी को मात देने के लिए यही तरीका है कि आप शरीर को जितना हो सके, उतना हाइड्रेटेड रखें। खूब पानी पिएं। बाहर निकलते वक्त अपनी त्वचा को बचाएं और खाने में ऐसी चीजें खाएं जिन्हें पचाना आपके लिए आसान हो।
इन दिनों एक चीज जिसका सबसे ज्यादा सेवन किया जाता है, वे शिकंजी और नींबू पानी जैसी ड्रिंक्स हैं। गर्मियों में जगह-जगह आपको छाछ, शिकंजी, नींबू पानी, कांजी और नारियल पानी के स्टॉल्स नजर आएंगे। नॉर्थ इंडिया से लेकर साउथ इंडिया और उत्तर, पश्चिम और पूर्वी राज्यों में भी अलग-अलग ड्रिंक्स लोकप्रिय हैं। जैसे हम छाछ, लस्सी और नींबू पानी का सेवन ज्यादा करते हैं, वैसे ही साउथ इंडिया में नारियल पानी खूब पिया जाता है।
इसी तरह हमारे राजस्थान में इमली का अमलावा बड़ा लोकप्रिय है। इसे आप इमली का जूस या इमली का शरबत भी कह सकते हैं। यह खट्टी-मीठी ड्रिंक पाचन को दुरुस्त करने में मदद करती है। पेट की गर्मी को दूर करने के लिए यह एक अच्छी ड्रिंक है। इसे बनाना भी आसान है। अगर आप शिंकजी या नींबू पानी पीकर बोर हो गए हैं, तो इमली के शरबत को बनाकर देखें। यह शरबत इतना स्वादिष्ट होता है कि यह शानदार पेय आपके मेन्यू का खास हिस्सा बन जाएगा।