बढ़ते वजन को लेकर मत हो परेशान, दही में इन मसाले और हर्ब्स को मिलाकर खाएं सुबह- शाम
Dahi Benefits: आजकल लोगों के पास भागदौड़ की जिंदगी में खुद की खास ख्याल रखने का समय नहीं होता, ऐसे में उसे कई बीमारियां घेर लेती हैं। मोटापा उनमें से एक है। अपने बढ़ते वजन से कुछ लोग इतने अधिक परेशान हो जाते है, कि तनाव में चले जाते हैं। अगर दही को अपनी डाइट [...]
Dahi Benefits: आजकल लोगों के पास भागदौड़ की जिंदगी में खुद की खास ख्याल रखने का समय नहीं होता, ऐसे में उसे कई बीमारियां घेर लेती हैं। मोटापा उनमें से एक है। अपने बढ़ते वजन से कुछ लोग इतने अधिक परेशान हो जाते है, कि तनाव में चले जाते हैं। अगर दही को अपनी डाइट में शामिल कर लिया जाए, तो आपको कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है और आपका मोटापा भी कम हो सकता है। दरहसल, दही खाने के बहुत फायदे हैं, लेकिन अगर आप दही को कुछ मसाले और हर्ब्स के साथ मिलाकर खाएंगे तो आप अपनी सेहत के साथ दोस्ती कर सकते हैं। पर क्या आपको पता है वो मसाले और हर्ब्स कौन- से है, जिसे दही के साथ मिलाकर खाने से आपको तुरंत अपनी सेहत में फायदे नजर आएंगे। तो, आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए हम आपको बताएंगे।
दही और जीरा
दही और जीरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो आप दही के साथ जीरा खा सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा। इसके लिए जीरा भून लीजिए। इसके बाद इसे दही में मिलाकर सेवन करें। दही-जीरा पाचन शक्ति को बढ़ाने और डायबिटीज़ की बीमारी को कम करने में भी बहुत लाभदायक है।
दही और अजवायन
दही और अजवायन भी आपको कई बीमारियों से दूर रखते हैं। अगर अजवाइन की हरी पत्तियां मिल जाएं तो इसके और भी फायदे होंगे, लेकिन नहीं मिले तो इसके बीज भी काफी कारगर साबित होंगे। अगर दांत दर्द की शिकायत हो तो इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसका सेवन करने से मुंह के छालों से भी राहत मिलेगी। साथ ही यह पेट दर्द, गैस, अपच को भी दूर करता है। यह ठंड में और जोड़ों के दर्द में भी शरीर को गर्म रखने में कारगर है।
दही और काली मिर्च
दही और काली मिर्च को खाकर त्वचा या बालों पर लगाने से भी काफी फायदा होता है। दही-काली मिर्च वजन से ब्लड प्रेशर और शुगर कम करने में भी मदद करता है। साथ ही बालों के झड़ने की समस्या भी कम होगी। इसके लिए 3 चम्मच दही में 2 चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को बालों में लगाकर 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें, फिर बालों को धो लें। ऐसा करने से बाल सिल्की भी हो जाएंगे और बालों के झड़ने की शिकायत भी कम हो जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।