इस पौधे को घर में लगाते ही हो जाएगी धन की भरमार, संभालते-संभालते थक जाएंगे

ऐस्‍ट्रोलॉजी और वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में काफी अधिक महत्व होता है। सकारात्‍मकता-नकारात्‍मकता, अमीरी-गरीबी, सुख-दुख सभी से इसका खास कनेक्शन होता है। ऐसे में घर में कुछ ऐसी चीजें भी रखी जाती है जो सभी के लिए शुभ हो। साथ ही इन चीजों को सही जगह पर रखने का भी महत्व होता है। कई

By Aayushi Sharma · 14/7/2023

ऐस्‍ट्रोलॉजी और वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में काफी अधिक महत्व होता है। सकारात्‍मकता-नकारात्‍मकता, अमीरी-गरीबी, सुख-दुख सभी से इसका खास कनेक्शन होता है। ऐसे में घर में कुछ ऐसी चीजें भी रखी जाती है जो सभी के लिए शुभ हो। साथ ही इन चीजों को सही जगह पर रखने का भी महत्व होता है।

कई बार लोग पैसा कमाने के लिए दिनभर मेहनत करते हैं लेकिन वह उतना कमा नहीं पाते हैं। यदि कमा भी लेते हैं तो पैसा टिकता नहीं और जल्द ही खर्च हो जाता है। ऐसे में हम आपको आज एक ऐसे पौधे के बारे में बता रहे हैं जिसका संबंध धन की देवी मां लक्ष्‍मी से होता है। एक बार यदि आप इस पौधे को घर में लाकर सही स्थान पर रख देंगे तो आपके घर में कभी भी धन-सम्पदा की कमी नहीं रहेगी। आइए जानते हैं ये पौधा कौनसा है।

कौनसा पौधा है?
हम बात कर रहे हैं कनेर के पौधे के बारे में। कनेर के फूल खूबसूरत होते हैं और माहौल को ताजगी से भर देते हैं। इसके फूल खासतौर से पीले और सफ़ेद कलर के होते हैं। ये पौधा आपके गार्डन और घर की बालकनी की खूबसूरती बढ़ा देता है। वास्‍तु शास्‍त्र में भी कनेर के पौधे का अधिक महत्व है। यदि इसे सही स्थान पर रखा जाए तो आपको बहुत लाभ होगा। माता लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहेंगी और आपके घर कभी पैसो की कमी नहीं होगी।

किस दिशा में लगाएं कनेर का पौधा?
आप कनेर का पौधा अपने घर में बालकनी या लॉन में लगाएं। इसे आप हमेशा उत्‍तर या उत्‍तर पूर्व दिशा में ही लगाएं। हर शुक्रवार को आप कनेर के पौधे के साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें सफ़ेद रंग का कनेर का फूल अर्पित करें। इससे करियर में तरक्की मिलेगी, व्यापार तेज होगा, आय में बढ़ोतरी होगी और साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

Khana AMP · Quick view
View full