बारिश के मौसम आपके शरीर को चमत्कारी फायदे पहुंचाएगी ये हरे रंग की कांटेदार सब्जी
हर मौसम में अच्छी सेहत के लिए अच्छे खान-पान की सलाह दी जाती है। ऐसे में मौसमी चीजों का सेवन करना ज्यादा बेहतर होता है। खासतौर से बारिश के मौसम में बीमार होने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में इस मौसम में खानपान का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। बारिश में मौसमी फल-सब्जियों [...]
हर मौसम में अच्छी सेहत के लिए अच्छे खान-पान की सलाह दी जाती है। ऐसे में मौसमी चीजों का सेवन करना ज्यादा बेहतर होता है। खासतौर से बारिश के मौसम में बीमार होने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में इस मौसम में खानपान का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। बारिश में मौसमी फल-सब्जियों का सेवन लाभ पहुंचाता है। आज हम आपको ऐसी ही एक सब्जी के बारे में बता रहे हैं जो चमत्कारी फायदा पहुंचाती है।
हम बात कर रहे हैं कंटोला के बारे में। इसके सेवन से ना सिर्फ बीमारियां दूर होती हैं, बल्कि ये एक रामबाण की तरह भी काम करती है। कंटोला में कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। ये पेट से लेकर हमारे हार्ट और यहां तक कि मोटापा दूर करने तक में सहायक होते हैं। कंटोला को ककोरा के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में।
वजन करे कंट्रोल
जो लोग वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं वो कंटोला का सेवन कर सकते हैं। इसमें कम कैलोरी होती है और फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसे खाने से जल्दी भूख नहीं लगती और ऐसे में वजन कंट्रोल रहता है।
मौसमी बीमारियों से बचाव
बारिश के दिनों में कई तरह की बीमारियां होती हैं, जिनसे बचाने में कंटोला आपकी मदद करेगा। इसके सेवन से सर्दी, जुकाम और एलर्जी जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
कब्ज और बवासीर से मिलेगा छुटकारा
खानपान और लाइफस्टाइल की गड़बड़ी के चलते कई बार कब्ज और बवासीर की भी समस्या होने लगती है। ऐसे में कंटोला के सेवन से इससे छुटकारा मिल सकता है।
ब्लड शुगर करे कंट्रोल
डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए ये सब्जी काफी फायदेमंद साबित होगी। इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को घटाते हैं। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जो डायबिटीज से राहत दिलाने में मदद करता है।
स्किन रहती है हेल्दी
बारिश के मौसम में कंटोला का रोजाना सेवन करने से स्किन को फायदा पहुँचता है। कंटोला में कैरोटीन, ल्युटेन आदि प्रोटेक्टिव की तरह काम करते हैं। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज भी स्किन को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है।