क्या आप को भी है किडनी में पथरी की समस्या? तो जान लें किन फूड्स का करें सेवन और किन का नहीं
Kidney Stones: किडनी स्टोन का दर्द बहुत बुरा होता है। किडनी स्टोन से तात्पर्य है पथरी, जब पथरी किडनी में अधिक बढ़ जाती है तो दर्द और उलझन होने लगती है। कभी- कभी समस्या इतनी बढ़ जाती हैं कि उल्टी भी हो जाती है। ऐसा तब होता है जब यूरिन में कैल्शियम, ऑक्सालेट जैसे यूरिक [...]
Kidney Stones: किडनी स्टोन का दर्द बहुत बुरा होता है। किडनी स्टोन से तात्पर्य है पथरी, जब पथरी किडनी में अधिक बढ़ जाती है तो दर्द और उलझन होने लगती है। कभी- कभी समस्या इतनी बढ़ जाती हैं कि उल्टी भी हो जाती है। ऐसा तब होता है जब यूरिन में कैल्शियम, ऑक्सालेट जैसे यूरिक एसिड जैसे कुछ पदार्थ गाढ़े हो जाते है और उसका क्रिस्टल बन जाते है। ये सभी क्रिस्टल मिलकर स्टोन बन जाते हैं और जब इनका साइज बढ़ जाता है, तो दर्द होने लगता है। ऐसे में एक सवाल लोगों में हमेशा उठता है कि किडनी स्टोन समस्या में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। पर हम आपकी इस दुविधा को आज ख़त्म कर देंगे।
किडनी स्टोन की समस्या में किन चीजों का सेवन करें
• शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। आप रोजाना 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं। अगर आप किसी गर्म जगह पर है और आप ज्यादा एक्टिव हैं तो आप और अधिक पानी पीएं।
• कैलशियम की अच्छी मात्रा लें, यानी अधिक कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
किडनी स्टोन की समस्या में किन चीजों का सेवन न करें
• हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन ना करें।
• नमक और मांस का सेवन करने से भी कंट्रोल करें। मांसाहारी में रेड मीट पेशाब में यूरिक एसिड की मात्रा को बढ़ाता है।
• शराब का सेवन भी कम करें, क्योंकि ये शरीर में पानी के स्तर को कम करती है जिससे स्टोन बढ़ते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।