किचन टिप्स और हेक्स ( Kitchen Tips and Hacks )

किचन में कई बार ऐसा होता है कि कभी नींबू खत्म हो जाता है तो कभी दही ऐसे में आपके किचन में इन दोनों का खास विकल्प मौजूद है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में। नमक या फिटकरी के टुकड़े की तरह दिखने वाले इस नींबू [...]

By Shaikh Almina · 8/6/2023

किचन में कई बार ऐसा होता है कि कभी नींबू खत्म हो जाता है तो कभी दही ऐसे में आपके किचन में इन दोनों का खास विकल्प मौजूद है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

नमक या फिटकरी के टुकड़े की तरह दिखने वाले इस नींबू सत या साइट्रिक एसिड के बारे में क्या आप जानते हैं? यदि नहीं तो आज के इस लेख में हम आपको इसके रासायनिक इस्तेमाल के बजाए हम आपको इसके रसोई में होने वाले उपयोग के बारे में बताएंगे। बहुत से लोगों को नींबू सत के बारे में खास जानकारी नहीं होती है लेकिन यह एक बहुत ही काम की चीज है। छोटा सा नींबू सत आपके किचन के लिए बहुत लाभदायक हो सकता है।

सफाई से लेकर खाने में स्वाद के लिए साइट्रिक एसिड यानी नींबू सत का उपयोग किया जाता है आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

खटास लाने के लिए

नींबू सत या साइट्रिक एसिड का स्वाद खट्टा होता है। इसका उपयोग लैब में एक रसायन की तरह इस्तेमाल होने के साथ साथ महिलाएं इसका उपयोग दही के स्थान पर कढ़ी और सब्जी को खट्टा करने के लिए करती हैं। जब शादी या समारोह में खट्टी कढ़ी बनाने के लिए ज्यादा दही की आवश्यकता होती है, वहां नींबू सत का इस्तेमाल किया जाता है।

फलों को फ्रेश रखने के लिए

अकसर सेब और एवोकाडो जैसे फल काटने के कुछ देर बाद ही भूरे हो जाते हैं। फलों के रंग बदलने के बाद इसे लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में इन्हें फ्रेश रखने के लिए एक बाउल में साइट्रिक एसिड को पानी के साथ घोलकर रखें। अब इसमें सेब और ऐवोकाडो को 2 मिनट भिगोकर रखें और खाने के लिए पैक करें ।

सिरका और नींबू के विकल्प के तौर पर।

घर पर जब सिरका और नींबू न हो तो आप पानी में साइट्रिक एसिड को घोलकर नींबू और सिरका के अलटरनेटिव के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा इसका इस्तेमाल आप पानीपुरी के खटाई को खट्टा करने के लिए भी कर सकती हैं।

खमीर लाने के लिए

डोसा, इडली और ढोकला जैसे डिशेज को बनाने से पहले उसमें खमीर लाया जाता है। ऐसे में दही के बदले एक कटोरी पानी में स्वादानुसार साइट्रिक एसिड घोलकर बैटर में डालें, इससे बैटर खट्टी भी होगी और जल्द ही फर्मंटेड भी हो जाएगी।

ये रहे किचन में साइट्रिक एसिड के उपयोग आप साइट्रिक एसिड का इस्तेमाल किन चीजों के लिए करती हैं हमें कमेंट कर बताएं। इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद, यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Khana AMP · Quick view
View full