क्या आपकी सब्जियां भी जल्दी हो जाती है खराब? तो अपनाए ये तरीका

Kitchen Hacks:- किचन में खाना बनाने के बहुत- से लोग शौकीन होते है। रोज नई- नई डिश बनाने का शौक होता है। कुछ लोग इतना स्वादिष्ट खाना बनाते हैं कि हर कोई उनके द्वारा बनाए गए खाने की तारीफ करता है। पर डिश बनाने के शौकीन लोगों को कुछ किचन हैक्स के बारे में भी [...]

By Jyoti Pandey · 24/12/2022

Kitchen Hacks:- किचन में खाना बनाने के बहुत- से लोग शौकीन होते है। रोज नई- नई डिश बनाने का शौक होता है। कुछ लोग इतना स्वादिष्ट खाना बनाते हैं कि हर कोई उनके द्वारा बनाए गए खाने की तारीफ करता है। पर डिश बनाने के शौकीन लोगों को कुछ किचन हैक्स के बारे में भी पता होना चाहिए। इससे ना ही सिर्फ आपका खाना स्वादिष्ट बनेगा, बल्कि खाना आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा।

Kitchen Hacks

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके किचन में काम आ सकते हैं। ये हैं वो टिप्स जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते है।

1.आलू को रंग बदलने से बचाए

जब आप कुकिंग करें, तो कटे हुए या पके हुए आलू को पकाने से पहले आप इसे पानी में डालकर ढक कर रख दें। इससे आपके आलू का रंग नहीं बदलेगा। दरहसल, आलू के रंग बदलने का कारण स्टार्च का निकल जाना है। 

Kitchen Hacks

2. टमाटर को करें स्टोर

सबसे पहले आपको टमाटर के डंठल तोड़ कर साफ पानी से धोना है। इसके बाद इन टमाटरों का पानी सुखाना है। आप चाहें तो टमाटर को साफ सूखे कपड़े से पोंछकर पानी से सुखा सकते हैं। अब एक जिप लॉक बैग लें और टमाटरों को फ्रीजर में रख दें। जब भी जरूरत हो, टमाटर को फ्रीजर से निकाल लें और पहले कमरे के तापमान पर रखें। फिर जब यह सामान्य तापमान पर आ जाए तो इसका इस्तेमाल करें। इससे ये टमाटर 15-20 दिन तक ताजा रहेंगे।

Kitchen Hacks

3. कटे हुए फलों को ब्राउन होने से बचाएं

ये बात तो आपने अवश्य सुनी ही होगी कटे हुए सेब पर नींबू का रस डालने से सेब का रंग काला नहीं होता। इसी तरीके से अगर आप चाहते हैं कि फलों का रंग भी ब्राउन ना हो, तो उसमें एक चम्मच शहद और 2 चम्मच पानी का मिश्रण कर दें।

Kitchen Hacks

4. भोजन को ढक कर रखें

शावर कैप आपके बालों को सुरक्षित रखता है, लेकिन क्या आप ये बात जानते है शावर कैप आपके भोजन को भी सुरक्षित रखता है। भोजन को बासी होने से बचाने के लिए आप शावर कैप को भी बर्तन में लगाकर ढक सकते हैं। इससे आपका भोजन सुरक्षित और स्वादिष्ट भी रहेगा।

Khana AMP · Quick view
View full