अब चावल जल भी जाए तो घबराना नहीं, ऐसे कर सकेंगे जले चावल को ठीक

Kitchen Hacks:- कभी- कभी किचन में खाना बनाते समय आपका ध्यान इधर- उधर हो जाता है और आपका चावल जल जाता है। जिसे देखकर आप परेशान हो जाते हो, क्योंकि आप सोचते हो अब ये जला हुआ चावल कोई कैसे खाएगा। साथ ही उस चावल से जले हुए चावल की बदबू भी आने लगती है। [...]

By Jyoti Pandey · 23/12/2022

Kitchen Hacks:- कभी- कभी किचन में खाना बनाते समय आपका ध्यान इधर- उधर हो जाता है और आपका चावल जल जाता है। जिसे देखकर आप परेशान हो जाते हो, क्योंकि आप सोचते हो अब ये जला हुआ चावल कोई कैसे खाएगा। साथ ही उस चावल से जले हुए चावल की बदबू भी आने लगती है। आमतौर पर हाउसवाइफ के पास दिनभर में बहुत- से काम होते है। ऐसे में कभी- कभी चावल का जल जाना कोई बड़ी बात नहीं है।

Kitchen Hacks

पर इसके लिए आपको घबराने की भी कोई बात नहीं है। दरहसल, आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए बताएंगे कि जले हुए चावल को कैसे करें ठीक? हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिससे आप जले हुए चावल को ठीक और खाने लायक बना सकेंगे।

1. प्याज की मदद से दूर भगाए बदबू

जले हुए चावल की गंध को दूर करने के लिए आप कच्चे प्याज की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले प्याज को चार हिस्सों में काटना होगा। बस ध्यान रखें कि आपको प्याज को छीलना नहीं हैं। इसको काट कर आपको कुकर में चावल के ऊपर रखना होगा। आपको इसे ढक्कन से ढककर कुछ 10-12 मिनट के लिए रख देना होगा। इसके बाद प्याज को कुकर से निकाल लें। आप पाएंगे कि जले की गंध चली गई है और आप चावल को ऊपर से उतार कर खा सकते हैं।

Kitchen Hacks

2. घी से करें चावलों को ठीक

आप तो जानते ही है घी खाने का स्वाद बढ़ता है। साथ ही जले चावल को भी ठीक करने में सहायक है। आप कुकर से चावल को निकालकर प्लेट में रख लें। फिर गैस पर कढ़ाई को चढ़ाकर उसमें जीरा और घी डालकर चावल को भून लें। इससे आपके चावल से खुशबू आने लगेगी और आपके चावल का भी जीरा राइस बन जाएगा।

Kitchen Hacks

3. ड्राई फ्रूट्स करें चावल को ठीक

यदि आपका चावल जल गया है, तो आप इस उपाय से अपना चावल ठीक और सीडिस्ट भी बना सकते है। आपको 1 चम्मच काजू और 1 चम्मच बादाम को घी में कुछ देर भून लेना है। जब इसमें से महक आने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे एक तरफ रख दें। अपने जले हुए चावलों को प्लेट में निकाल लीजिए और इसके ऊपर ये ड्राई फ्रूट्स डाल दीजिए। इसे चमचे से चलाइये और फिर ढककर 3-4 मिनिट के लिये रख दीजिये। आप काजू और बादाम भी निकाल सकते हैं। आपका खुश्बूदार ड्राई फ्रूट राइस तैयार है।

Kitchen Hacks

4. भुने हुए लहसुन के साथ चावल ठीक करें

भुना हुआ लहसुन खाने का स्वाद बढ़ा देता है। यदि आपके चावल जल गए हैं, तो लहसुन की कुछ कलियों को तेल या घी में भून लें और फिर इसे घी और तेल के साथ जले हुए चावलों पर डाल दें। कुछ 5-7 मिनट के लिए ढक्कन लगाकर रख दें। इसके बाद जब आप ढक्कन खोलेंगे तो पाएंगे कि जले हुए चावलों की महक भी चली गई है। इसे आप बिना फेंके आराम से खा सकते हैं।

Kitchen Hacks
Khana AMP · Quick view
View full