क्या आपके बर्तनों में भी रह जाती है चिकनाई? तो अपनाएं ये किचन टिप्स

Kitchen Tips in Hindi: जब हम घर में लड्डू, या कोई भी ऐसी चीज बनाते है, जिसे बनाने में तेल का इस्तेमाल अधिक होता है। या मलाई को बर्तन से निकालने के बाद उसकी चिकनाई बर्तन का पीछा ही नहीं छोड़ती है। तो हम उसे साफ़ कर करके परेशान हो जाते है। कई बार तो [...]

By ·

Kitchen Tips in Hindi: जब हम घर में लड्डू, या कोई भी ऐसी चीज बनाते है, जिसे बनाने में तेल का इस्तेमाल अधिक होता है। या मलाई को बर्तन से निकालने के बाद उसकी चिकनाई बर्तन का पीछा ही नहीं छोड़ती है। तो हम उसे साफ़ कर करके परेशान हो जाते है। कई बार तो हमारा हाथ दर्द करने लगता है, पर चिकनाई साफ नहीं होती। ऐसे में हम बाजार से चिकनाई को हटाने वाले साबुन या कोई लिक्विड वॉश लेकर आते हैं, लेकिन अगर आपको चिकनाई को साफ करने वाला समान घर पर ही मिल जाए तो आपको बाजार से खरीदकर लाने की क्या जरूरत है। जी, हां आज हम आपको आपके खुद के किचन में मौजूद ऐसे समानों के बारे में बताएंगे, जिससे आप चिकनाई को 2 मिनट में साफ कर दूर भगा सकते है। तो, आइए पढ़िए किचन में मौजूद इन समानों के बारे में।

Clean Greasy Utensils

नमक का इस्तेमाल करें:

चिकने बर्तनों को गर्म पानी में भींगा कर उसमें नमक डालकर उसे 2 घंटे के लिए रख दें। 2 घंटे होने के बाद स्क्रबर का इस्तेमाल कर आप चिकनाई को दूर भगा सकते है। अगर आपको दाग से छुटकारा पाना है, तो आप नमक और रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल कर सकते है।

Clean Greasy Utensils

चावल के पानी का करें इस्तेमाल:

आप चावल के पानी से आसानी से चिकनाई हटा सकते है, आप आधे घंटे के लिए गरम पानी में भींगो कर रख दें। ग्रीस को साफ करने के बाद इसे इस्तेमाल करें आप इसे गरम पानी से धोने के बाद इसे सुखा लें।

Clean Greasy Utensils

नींबू के रस का इस्तेमाल करें:

ये बात तो आप भी शायद जानते ही होंगे। जिद्दी दागों को झट से दूर करने का काम नींबू का रस करता है। ये बहुत पुरानी दादी- नानी के जमाने का नुस्खा है।

Clean Greasy Utensils

नारियल की भूसी और सिरका:

सबसे पहले आप सिरका, बेकिंग सोडा और कपड़े धोने का साबुन मिलाएं। फिर उसे अच्छी तरह मिला लें। अब इस घोल में नारियल के छिलके को भिगो दें। फिर बर्तन को गरम पानी में भिगोकर भीगे हुए नारियल के रेशे से अच्छी तरह मसल लें। इससे जिद्दी दागों को दूर करने में मदद मिलेगी।

Clean Greasy Utensils
Khana AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें