फ्रिज में भूलकर भी ना रखें ये 5 सब्जियां, फूड पॉइजिनिंग का हो सकते हैं शिकार

जरा सोचिए यदि फ्रिज का अविष्कार ना हुआ होता तो हर घर में रोजाना कितना ही खाना ख़राब हो जाता है। फ्रिज हमारे किचन में मौजूद सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। इसमें ढेरों सामान रखा रहता है जो खाने की चीजों से ख़राब होने से बचाता है। अक्सर लोग ढेर सारी सब्जियां और [...]

By Aayushi Sharma · 13/6/2023

जरा सोचिए यदि फ्रिज का अविष्कार ना हुआ होता तो हर घर में रोजाना कितना ही खाना ख़राब हो जाता है। फ्रिज हमारे किचन में मौजूद सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। इसमें ढेरों सामान रखा रहता है जो खाने की चीजों से ख़राब होने से बचाता है। अक्सर लोग ढेर सारी सब्जियां और फ्रूट्स एक साथ खरीद लेते हैं जिससे उन्हें बार-बार बाजार के चक्कर काटने के झंझट से छुटकारा मिल जाता है। फ्रिज में फल और सब्जियां ख़राब नहीं होती है और ये लंबे समय तक फ्रेश रहती है। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ ऐसी भी सब्जियां हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से आपको बचना चाहिए। क्योंकि ये सब्जियां फ्रिज में रखने से आप फूड पॉइजिनिंग का शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो सब्जियां जिन्हें कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

खीरा
एक रिसर्च के अनुसार, यदि खीरे को फ्रिज में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे के तापमान में तीन दिन से ज्यादा रखा जाता हैं तो वह सड़ने लग जाता हैं। इसलिए खीरे को फ्रिज में ना करें। इसके अलावा खीरे को कभी अवोकाडो, टमाटर और खरबूजे के साथ भी ना रखें।

टमाटर
ज्यादातर लोग टमाटर को फ्रिज में ही रखते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार, टमाटर को फ्रिज में रखने से उसका स्वाद, बनावट और खुशबू सब पर असर पड़ता है। जो टमाटर बाहर रखे रहते हैं वह ज्यादा समय तक अच्छे रहते हैं।

प्याज
नेशनल अनियन एसोसिएशन ने बताया कि, प्याज को हमेशा ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर ही रखना चाहिए। अगर आप प्याज को फ्रिज में रखेंगे तो वह जल्दी सड़ जाएंगे। लेकिन अगर आप इसे किसी खुले ठंडे कमरे में रखेंगे तो ये काफी दिन चलेंगे।

आलू
आलू को भी आप फ्रिज में रखे से बचें। इसे एक खुली टोकरी में रखें जहां हवा लगती रहे। दरअसल, फ्रिज की ठंडक आलू में मौजूद स्टार्चयुक्त कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट को बदल देती है और इससे आलू का टेस्ट मीठा हो जाता है। इसकी सब्जी बनाने के बाद आप फ्रिज में रख सकते हैं।

लहसुन
लहसुन को जभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ये भी प्याज की तरह ठंडे होते हैं और इन्हें हवा की जरुरत होती है। लहसुन को हमेशा खुला रखे। इसे किसी पॉलीथिन में पैक करके ना रखें।

Khana AMP · Quick view
View full