आम खाकर अब नहीं होगा गिल्ट फील, अपनाएं ये ट्रिक्स

आम खाना अगर आपको भी बेहद पसंद है लेकिन इसमें मौजूद कैलोरीज और इसे खाने की वजह से चेहरे पर होने वाले दानों की समस्या के चलते इसे खाने के बाद आपको गिल्ट महसूस होता है तो इन तरीकों को जरूर अपनाएं। गर्मी के मौसम में रसीले आम खाना लगभग सभी को पसंद होता है। [...]

By Shaikh Almina · 15/6/2023

आम खाना अगर आपको भी बेहद पसंद है लेकिन इसमें मौजूद कैलोरीज और इसे खाने की वजह से चेहरे पर होने वाले दानों की समस्या के चलते इसे खाने के बाद आपको गिल्ट महसूस होता है तो इन तरीकों को जरूर अपनाएं।

गर्मी के मौसम में रसीले आम खाना लगभग सभी को पसंद होता है। गर्मियों में खाना खाने के बाद आम खाना लगभग हर घर में रिवाज की तरह है। बच्चे हों या बड़े, आम सभी का फेवरेट है। आम कई गुणों से भरपूर होता है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। इसके स्वाद और गुणों की वजह से सभी इसे पसंद करते हैं लेकिन अक्सर गर्मियों में आम के सेवन को लेकर बहस भी रही है।

आम की तासीर गर्म होती है। इसके साथ ही इसमें कैलोरीज भी ज्यादा होती हैं। इस वजह से इसे खाने से वजन बढ़ने, त्वचा पर कील-मुंहासे और दाने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। स्वाद में हम आम जी भर के खा लेते हैं और फिर इन समस्याओं की वजह से हमें गिल्ट होने लगता है। आम खाने का सही तरीका क्या है? क्या कुछ ऐसी भी ट्रिक्स हैं जिनसे आप गिल्ट फ्री होकर आम का लुत्फ उठा सकते हैं।

आम को मिट्टी के बर्तन में भिगोएं

खाने से 3-4 घंटे पहले आम को मिट्टी के बर्तन में भिगोएं। यह आम में मौजूद उन एंजाइम्स को एक्टिवेट करता है जो पाचन की प्रोसेस को आसान बनाते हैं। इससे आम की गर्म तासीर कम होती है और आम खाने के बाद त्वचा पर एक्ने नहीं होते हैं। यह आम में मौजूद न्यूट्रिएंट्स की बायोएवेलेविलिटी को बढ़ाता है।

पोर्शन का रखें ख्याल

आम खाते वक्त अक्सर इसके लाजवाब स्वाद की वजह से हम इसे ज्यादा खा लेते हैं। इसे सही मात्रा में खाना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट की मानें तो दिन में 100 ग्राम से ज्यादा आम नहीं खाना चाहिए वरना इससे नुकसान हो सकते हैं। आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मीडियम से हाई के बीच में होता है इसलिए इसे खाते वक्त पोर्शन कंट्रोल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप नियंत्रित मात्रा में आम खाते हैं तो इससे नुकसान नहीं होता है।

सीड्स के साथ खाएं

आम खाते वक्त इसके साथ कद्दू या सूरजमुखी के बीज खाएं। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है और पेट भी ज्यादा देर तक भरा महसूस होता है। आम को लंच के बाद खाना हेल्थ के लिहाज से अच्छा माना जाता है।

गर्मियों में आम खाने के फायदे

आम में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। यह कब्ज को कम करता है और ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करता है। आम में डाइजेस्टिव एंजाइम्स पाए जाते हैं। ये हमारे खाने में मौजूद कार्ब्स, फैट्स और प्रोटीन को ब्रेकडाउन कर गैस और अपच की समस्या से बचाते हैं। हालांकि कई हेल्थ कंडीशन्स में आम न खाने की सलाह भी दी जाती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें खाना टॉकीज से।

Khana AMP · Quick view
View full