डायबीटीज के मरीजों के लिए रामबाण है जामुन, हार्ट को भी बनाए मजबूत, सेहत को देता है कई सारे फायदे
जामुन खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह रामबाण है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। गर्मियों में बॉडी को हेल्दी और हाईड्रेटेड रहने के लिए लिए ताजे फल और हरी सब्जियों
जामुन खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए यह रामबाण है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं।
गर्मियों में बॉडी को हेल्दी और हाईड्रेटेड रहने के लिए लिए ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इनमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को हेल्दी रखते हैं। फल के सेवन से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसी तरह का फल जामुन है. जामुन कई औषधीय गुणों से परिपूर्ण होता है। इसमें विटामिन से, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी-6, विटामिन-ए समेत कई पोषक तत्व और विटामिंस पाए जाते हैं। आइए आज हम आपको काला जामुन के फायदे बताते हैं।
1. डायबिटीज
एक लीडिंग मैगजीन में छपी खबर के मुताबिक, आजकल कई लोगों को डायबिटीज की समस्या होने लगी है। ब्लड शुगर के मरीजों को बहुत संयम रखना होता है। खान-पान से लेकर पूरी लाइफस्टाइल में डायबिटीज के मरीजों को संयम रखना होता है। शुगर को खान पान से कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन बेहद फायदेमंद है। जामुन में लो ग्लाइसेमिक कंटेंट पाया जाता है। जो कि ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने में मदद करता है।
जामुन के फायदे डाइबिटीज़ में बहुत होते हैं। जामुन में कैलोरी की मात्रा कम होती है, इसलिए मधुमेह जैसी बीमारी का सामना कर रहे लोगों के लिए इसका सेवन करना सुरक्षित माना जाता है। मधुमेह वाले लोगों को अपनी शुगर के कारण फलों का सेवन सीमित करने की सलाह दी जाती है। हालांकि आप डायबिटीज के लिए जामुन के फल का सेवन आसानी से कर सकते हैं। इस फल में एंटी-डायबेटिक गुण है , यह शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, इंसुलिन सेन्सिटिविटी बढ़ाता है इसके अलावा इसके बीज में जंबोलना इंग्रेडिएंट है जो एंटी -डियाबेटिक है । शुगर में बार बार पेशाब आना और साथ ही ज़्यादा प्यास लगने की समस्या बहुत आम होती है।
आप अपनी ब्लड शुगर और ग्लाइकोसुरिया को कम करने के लिए जामुन की छाल, बीज और पत्तियों के अर्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि मधुमेह वाले लोग अपनी शुगर के लेवल को नियंत्रित करने के लिए रोज़ाना जामुन खा सकते हैं। इसके बीजों से बने पाउडर को टाइप -2 मधुमेह, इंसुलिन लेने वाले और जो इंसुलिन नहीं लेते हैं,दोनों के लिए लाभदायक हो सकता है। जामुन में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो आपके ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखता है। जामुन के फल के अलावा जामुन के पेड़ की छाल और पत्तियां भी डायबिटीज के इलाज में उपयोगी होती हैं।
2. हीमोग्लोबिन काउंट में सुधार करता है
जामुन में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जो आपके हीमोग्लोबिन काउंट को बेहतर बनाने में मदद करता है। जामुन में मौजूद आयरन ब्लड प्यूरीफायर का काम करता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने से ऑक्सीजन की वहन करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। जामुन खाने के फायदे ये भी हैं कि आपके शरीर में खून की कमी नहीं होने पाती और इससे आप स्वस्थ रहते हैं।
3. स्किन के लिए फायदेमंद
जामुन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से जामुन स्किन की चमक बढ़ती है। जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही विटामिन सी भी मौजूद होता है, जो कि त्वचा के लिए लाभकारी है। इसके सेवन से त्वचा में निखार आता है।
जामुन खाने के फायदे बहुत हैं। स्किन के लिए जामुन बहुत हेल्दी होता है। जामुन में कसैले गुण भी होते हैं जो स्किन की हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। यह आपकी त्वचा को पिंपल्स, झुर्रियों, मुहासों और दाग-धब्बों से बचाता है। इसके अलावा जामुन में विटामिन सी भी पाया जाता है जिसमे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को नरम बनाने और इसके स्वास्थ में सुधार करने में सहायक होते हैं। अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आपको जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए। जामुन से स्किन फ्रेश रहेगी।
4. हार्ट को मजबूत करे
जामुन के नियमित सेवन से हार्ट हेल्दी होता है। जामुन में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखने में बेहद मददगार है। जामुन के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
जामुन एंटीऑक्सिडेंट और पोटेशियम जैसे मिनरल्स से भरा होता है। ये न्यूट्रिएंट्स आपके दिल को स्वस्थ रखने और हृदय रोग को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी कई बीमारियों और हार्ट स्ट्रोक जैसी समस्याओं के खतरे को दूर रखने में जामुन का फल फायदेमंद होता है। जामुन आर्टरीज़ को भी हेल्दी रखता है।
5. वजन घटाने में सहायक
जामुन फाइबर से भरपूर होता है और इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसमें विटामिन सी, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड भी पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यही कारण है कि जामुन वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन फल माना जाता है। इसके अलावा फाइबर से भरपूर फल होने की वजह से जामुन पाचन के लिए भी बहुत बेहतर होता है। यही नहीं जामुन शरीर में वाटर रिटेंशन को भी कम करता है।
6. इम्यूनिटी बूस्ट करे
जामुन में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
जामुन में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफेक्टिव और एंटी मलेरियल गुण होते हैं। यह आपको संक्रमण से बचने में मदद करता है। जामुन का फल मेलिक एसिड, गैलिक एसिड, टैनिन, ऑक्सालिक एसिड और बेटुलिनिक एसिड जैसे एसीड्स से भरा होता है। यही ऐसिड की प्रॉपर्टीस शरीर में इन्फेक्शन होने से बचाते हैं।
7. गैस्ट्रिक स्वास्थ्य में सुधार
जामुन के फायदे ही फायदे हैं। जामुन में ड्यूरेटिक गुण होते हैं जो पाचन संबंधी समस्याओं को कम कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह आपके गुर्दे से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और उल्टी को रोकने में मदद करता है। फाइबर पाचन में सुधार करता है और कॉन्स्टिपेशन को दूर करने में सहायक होता है।
8. कोलोन कैंसर
जामुन के अंदर कैंसर रोधी प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं। इसके नियमित सेवन से कोलोन कैंसर का रिस्क कम हो सकता है। जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो फ्री रैडिकल्स सेल्स से लड़ने में मदद करते हैं। जामुन के सेवन से शरीर स्वस्थ और हेल्दी रहता है।
9. ओरल हेल्थ में सहायक
जामुन को एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। जामुन आपके ओरल हेल्थ को लाभ पहुंचा सकता है। यह आपके दांतों को इंफेक्शन और खराब बैक्टीरिया से बचाता है। जामुन मसूड़ों और दांतों के लिए फायदेमंद होता है। जामुन की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जामुन मसूड़ों से निकलने वाले खून और इंफेक्शन को फैलने से रोकता है।
आप जामुन की पत्तियों को सुखाकर और उनको पीस कर उससे ब्रश भी कर सकते हैं। अगर आपके गले में कोई समस्या है तो उसके लिए आप जामुन के पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं और माउथ अल्सर / मसूड़े की सूजन के इलाज के लिए इससे कुल्ला भी कर सकते हैं।
10. प्रेग्नेंसी में फायदेमंद
जामुन खाने के फायदे प्रेग्नेंसी में भी होते हैं। जब आप गर्भवती होती हैं तो प्रसव की पूर्व देखभाल बहुत महत्वपूर्ण होती है। जामुन में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं जो न केवल माँ बल्कि आपके बच्चे के लिए भी सहायक होते हैं। हम आपको गर्भावस्था में जामुन से होने वाले लाभों के बारे में कुछ और बताएंगे।
जामुन एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर होता है। ये मिनरल्स और विटामिन आपकी हड्डियों को मजबूत करते हैं और आपकी इम्युनिटी को बढ़ने में मदद करते हैं।
गर्भवती होने पर आपको डायरिया या अल्सर की समस्या हो सकती है। जामुन इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम से निपटने में आपकी मदद कर सकता है। जामुन इन सभी लक्षणों को स्वाभाविक रूप से ठीक कर देता है।
पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जामुन आपको अतिरिक्त ऊर्जा देने में मदद करता है। प्रेग्नेंसी में हाई ब्लड प्रेशर होना आम बात है। जामुन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
जामुन विटामिन ए से भरपूर होता है, जो बच्चे की दृष्टि के विकास के लिए एक आवश्यक न्यूट्रिएंट होता है। प्रेग्नेंसी में जामुन का हाई मैग्नीशियम कंटेंट समय से पहले प्रसव से बचने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।
देखा आपने, जामुन खाने के फायदे कितने हैं। आप जानते हैं कि जामुन को ‘देवताओं का फल’ कहा जाता है। यह मिनरल्स, विटामिनों और नुट्रिएंट्स से भरपूर होता है जो शरीर को कई तरह से मदद करता है। जामुन को अपने दैनिक आहार में शामिल करना आपके शरीर के लिए चमत्कारी हो सकता है। इसमें कोई शक नहीं कि गर्मियों के सबसे अच्छे फलों में से जामुन एक है।
वैसे जामुन के सेवन से कुछ मामूली साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जैसे बहुत अधिक जामुन का रस आपने पी लिया है तो उससे डायरिया हो सकता है। अगर आपको डाइबिटीज़ है तो जामुन खाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह कर लेना अच्छा होता है। हालांकि जामुन का फल पूरी तरह से नैचरल है और इसमें कैलोरी भी कम होती है, इसलिए आमतौर पर इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। आप स्वस्थ रहिये और अपना ध्यान रखिये और हमारे साथ हमेशा जुड़े रहिए।