गंभीर से गंभीर बीमारियों के लिए अमृत है आंवला-एलोवेरा जूस, जानिए इसे पीने का सही तरीका और समय

Amla-Aloe Vera Juice Benefits In Hindi: एलोवेरा और आंवला दोनों ही इंग्रेडिएंट्स आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। आइए जानते हैं एलोवेरा-आंवला जूस पीने के फायदे क्या हैं? आंवला और एलोवेरा के बारे में तो सभी जानते होंगे क्योंकि इनमें औषधीय गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस

By Shaikh Almina · 10/7/2023

Amla-Aloe Vera Juice Benefits In Hindi: एलोवेरा और आंवला दोनों ही इंग्रेडिएंट्स आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। आइए जानते हैं एलोवेरा-आंवला जूस पीने के फायदे क्या हैं?

आंवला और एलोवेरा के बारे में तो सभी जानते होंगे क्योंकि इनमें औषधीय गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में भी कुछ न कुछ सुना होगा। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आंवला और एलोवेरा के जूस का साथ में सेवन करने से आयुर्वेद में इसे सेहत और स्वास्थ्य के लिए अधिक अच्छा माना जाता है। यही वजह है कि हम आंवला और एलोवेरा को अलग अलग तरह से खाते हैं। इसके साथ ही आंवला और एलोवेरा जूस से होने वाले लाभ के बारे में चर्चा करते हैं।

आंवला और एलोवेरा जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्व और गुण इसे हमारे शरीर के स्वास्थ के लिए फायदेमंद बनाते हैं। इसी बात को अच्छे तरीके से समझने के लिए आंवला और एलोवेरा जूस के फायदे बताने जा रहे हैं। परंतु उससे पहले यह समझ लेना जरूरी है कि आंवला और एलोवारा के जूस का सेवन करने से कुछ स्वास्थ की समस्याओं में आराम मिल सकता है, लेकिन इससे उन समस्याओं का इलाज नहीं कहा जा सकता। किसी भी बीमारी के इलाज के लिए केवल डॉक्टर की सलाह लेनी जरुरी है।

1- वजन कम करने में

शरीर में चर्बी होने के कारण मोटापे की समस्या हो सकती है, जो कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकती है। ऐसे में आंवला और एलोवेरा के जूस का सेवन करने से मोटापे की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। आंवला और एलोवेरा से जुड़े दो अलग-अलग शोध से इस बात को साबित भी किया जा चुका है। National Center for Biotechnology Information ( NCBI ) की वेबसाइट पर शोध के अनुसार आंवलें में एंटीओबेसिटी प्रभाव होता है। यह वजन को घटाने के लिए फायदेमंद हो सकता है।

2. लिवर को स्वस्थ रखने में

आंवला और एलोवेरा का जूस लीवर के स्वास्थ्य के लिए भी फायदा कर सकता है। एक अध्ययन में सामने आया है कि एलोवेरा में हेप्टोप्रोटेक्टिव गुण पाया जाता है जो शराब के अधिक सेवन से उपयोग होने वाली लीवर की बीमारी को दूर करने में मदद कर सकता है। इस अध्यन से सामने आया है कि इसमें हेपटोप्रोटेक्टिव गुण मौजूद होते है। इस कारण आंवला का जूस भी लीवर से जुडी बीमारी को दूर कर लीवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

3. शुगर को कंट्रोल करने के लिए

ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने से डायबिटीज की बीमारी होने का खतरा हो सकता है। इस बीमारी को कम करने में भी आंवला और एलोवेरा का जूस फायदा कर सकता है। एक रिसर्च में सामने आया है कि आंवला के जूस में इंसुलिन को बढ़ाने वाला गुण पाया जाता है। आंवला जूस का गुण शुगर के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। एलोवेरा में एंटी-डायबिटिक गुण होता है, जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। आंवला और एलोवेरा में पाए जाने वाले मधुमेह की बीमारी को कम करने में मदद मिल सकती हैं।

आंवला-एलोवेरा जूस पीने का सही समय

आयुर्वेद के अनुसार आंवला-एलोवेरा जूस पीने का सही समय सुबह का होता है। खासकर, सूर्योदय के समय आंवला-एलोवेरा जूस पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

कैसा लगा आपको हमारा यह लेख, कॉमेंट करके हमें जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेक्ज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट खाना टॉकीज के साथ।

Khana AMP · Quick view
View full