Lucky Flower: बस एक देख लीजिए ये फूल, चमक उठेगी किस्मत

Lucky Flower: फूलों को लोग बहुत ही अधिक महत्व देते हैं बात चाहे सजावट करने की हो या फूलों को अर्पित कर भगवान की पूजा करने की लोग हर जगह पर फूलों का इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो फूलों को बहुत ही साधारण माना जाता है लेकिन क्या आप जानते है कि भारत में एक [...]

By ·

Lucky Flower: फूलों को लोग बहुत ही अधिक महत्व देते हैं बात चाहे सजावट करने की हो या फूलों को अर्पित कर भगवान की पूजा करने की लोग हर जगह पर फूलों का इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो फूलों को बहुत ही साधारण माना जाता है लेकिन क्या आप जानते है कि भारत में एक फूल ऐसा भी है जिसे बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, अगर आप इस फूल को देख भी लेते है तो इससे आपकी किस्मत चमक जाती है। हम ब्रह्म कमल पुष्प की बात कर रहे हैं। यह फूल को ब्रह्मा जी का प्रतिरूप माना जाता है। ऐसी भी मान्यताएं है कि ब्रह्म कमल फूल के खिलने पर भगवान विष्णु की शैया दिखाई देती है।

Lucky Flower

यहां पाया जाता है ब्रह्म कमल

यह फूल हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में पाया जाता है। ब्रह्म कमल फूल साल में सिर्फ एक बार ही खिलता है। उत्तराखंड में ब्रह्म कमल की खेती भी की जाती है यह फूल उत्तराखंड का राज्य पुष्प भी है। यह फूल साल में सिर्फ एक बार ही खिलता है इसलिए इसे देखना शुभ माना जाता है। ब्रह्म कमल फूल पिंडारी, जपला, रूपकुंड, ब्रिज गंगा की घाटी और केदारनाथ में पाया जाता है। इस फूल का सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि औषधीय महत्व भी है।

फूल का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में इस फूल को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ‘ब्रह्म कमल’ को ब्रह्मा का कमल माना जाता है। यह पुष्प मां नंदा का प्रिय पुत्र भी माना जाता है। फूल को नंदा अष्टमी के दिन तोड़ा जाता है। ब्रह्म कमल को खिलते हुए देखना बहुत ही भाग्यशाली होता है। अगर कोई व्यक्ति इसे खिलते हुए देखता है तो उसे जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Khana AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें