धनवान लोगों के तलवे पर होते हैं ये 2 निशान, कहीं आप भी तो नहीं उन लोगों से एक

Lucky Marks On Sole: ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद चिह्न और अंगों की बनावट के आधार पर फलित किया जाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं तलवों के आकार और उन

By Jyoti Sibal · 4/1/2023

Lucky Marks On Sole: ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद चिह्न और अंगों की बनावट के आधार पर फलित किया जाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं तलवों के आकार और उन पर बनने वाले निशान के बारे में, जो भाग्यशाली लोगों के तलवे में देखे जाते हैं।

Lucky Marks On Sole

लंबे तलवे वाले व्यक्ति

जिन लोगों के तलवे लंबे होते हैं, वो लोग आलसी और लापरवाह होते हैं। ये लोग आलस्य की वजह से अपना बड़ा सा बड़ा नुकसान कर देते हैं। लेकिन ये लोग दूरदर्शी होते हैं। वहीं इनको भगवान में पूर्ण विश्वास होता है। साथ ही इन लोगों का जीवन शुरू में थोड़ा संघर्ष में बीतता है, उसके बाद इनकी आर्थिक स्थिति ठीक होती जाती है।

छोटे तलवे वाले व्यक्ति

वहीं जिन लोगों के तलवे छोटे होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में कठोर संघर्ष के बाद ही तरक्की मिलती है। साथ ही ये लोग मिलनसार होते हैं। साथ ही इनको घूमने- फिरने का शौक होता है। ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं।

जिनकी एड़ी फटी हुई हो

जिन लोगों की एड़ी फंटी हुई होती हैं। वो लोग जिंदगी में बहुत मेहनत करते हैं। साथ ही उनको संघर्षों के बाद ही सफलता मिलती है। लेकिन इनकी एक खूबी होती है ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहते हैं।

तलवे का रंग अगर पीला हो

अगर तलवे का रंग पीलापन लिए हुए है, तो व्यक्ति को खराब वैवाहिक जीवन का सामना करना पड़ता है। साथ ही इनकी हमेशा अपने लाइफ पार्टनर के साथ अनबन रहती है। वहीं ये लोग धन की सेविंग भी नहीं कर पाते हैं। साथ ही इनका धन डूब भी जाता है।

तलवे का रंग हो सफेद

जिन लोगों के तलवे का रंग सफेद होता है। ये लोग रिलेशनशिप के लिए ये लोग वफ़ादार साथी होते हैं। साथ ही इन लोगों की फ्रेंड सर्किल बड़ी होती है। ये लोग थोड़े मजाकिया किस्म के भी होते हैं। वहीं इन लोगों को जीवन में स्वतंत्रता पसंद होती है और हर काम ये अपनी मर्जी से करते हैं।

तलवे पर शंख और चक्र का निशान

तलवे पर शंख और चक्र का निशान भाग्याशाली लोगों के साथ में पाया जाता है। जिन लोगों के तलवे पर ये निशान होता है। वह लोग अकूत- धन संपत्ति के मालिक बनते हैं। साथ ही समाज में इनको खूब मान- सम्मान की प्राप्ति होती है।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Khana AMP · Quick view
View full