शरीर में मैग्निशियम की कमी से बढ़ जाता है डायबिटीज़ और हार्ट अटैक का खतरा, इन बातों का रखें ध्यान और करें इन फूड का सेवन

Diabetes And Heart Attack Control: डायबिटीज़ एक ऐसी बिमारी है, जो बहुत खतरनाक होती है और कभी खत्म नहीं होता है। जब इंसुलिन का सही तरीके से काम नहीं होता है तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। अगर आप इसे समय पर कंट्रोल नहीं करते हैं तो आंख, किडनी और पैर भी डैमेज हो [...]

By Jyoti Pandey · 3/2/2023

Diabetes And Heart Attack Control: डायबिटीज़ एक ऐसी बिमारी है, जो बहुत खतरनाक होती है और कभी खत्म नहीं होता है। जब इंसुलिन का सही तरीके से काम नहीं होता है तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। अगर आप इसे समय पर कंट्रोल नहीं करते हैं तो आंख, किडनी और पैर भी डैमेज हो जाते है और आपकी मृत्यु भी हो सकती है। वैसे तो अधिकतर ये बिमारी अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल की वजह से होती है। लेकिन, क्या आपको पता है मैग्निशियम की कमी से डायबिटीज़ की संभावना और अधिक बढ़ जाती है। अब आप सोच रहें होंगे कि मैग्निशियम की कमी से डायबिटीज़ की संभावना कैसे बढ़ जाती और और इसे दूर करने के लिए किस चीज का सेवन करें।

Diabetes And Heart Attack Control

मैग्निशियम की कमी से हार्ट अटैक का खतरा अधिक

एक्सपर्ट् ने बताया कि मैग्निशियम की कमी को हाइपोमैग्नेसीमिया कहा जाता है। इस बात को लोग नजरंदाज कर देते हैं और भविष्य में ये समस्या गंभीर हो जाती है। मैग्निशियम की कमी की वजह से आपको अनियमित दिल की धड़कन, दिल की धड़कन के रुक जाना, इस वजह से सांस लेने में दिक्कत सीने में दर्द, बेहोसी, चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती है। अगर इन समस्या को काबू नहीं किया गया तो हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ सकता है।

मैग्निशियम की कमी को दूर करने वाले फूड

• ड्राई फ्रूट्स

• केला

• साबुत अनाज

• बीज

• पत्तेदार सब्जियां

• फलियां

• डार्क चॉकलेट

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full