Sawan 2023: सावन माह में जरूर करें इस मंत्र जाप, पूरी तरह बदल जाएगी आपकी जिंदगी, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति
हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व है। इस महीने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। सावन के महीने को सबसे पवित्र महीना भी माना जाता है। इस दौरान सभी का पूजा करने का अलग-अलग तरीका होता है। इस बार सावन महीना और अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार 19 [..
हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व है। इस महीने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। सावन के महीने को सबसे पवित्र महीना भी माना जाता है। इस दौरान सभी का पूजा करने का अलग-अलग तरीका होता है। इस बार सावन महीना और अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार 19 वर्षों बाद सावन मास और पुरुषोत्तम मास एक साथ आ रहे हैं। सावन माह में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने का विशेष महत्व है।
क्या है महामृत्युंजय मंत्र
यदि इस माह महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाए तो आपको जीवन में खूब तरक्की मिलेगी। साथ ही सभी परेशानियों से भी मुक्त होंगे। महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव की स्तुति, साधना, जप ,तप और उन्हें प्रसन्न करने का बहुत खास तरीका है। इसके अलावा इस मंत्र के जाप से कई गंभीर बीमारियों से निजात पाने, अकाल मृत्यु के डर से मुक्ति पाने में बहुत ही कारगर मंत्र माना जाता है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप व्यक्ति को बीमारी, दुर्घटना, मांगलिक दोष, कालसर्प दोष, भूत-प्रेत दोष, अनिष्ट ग्रहों के प्रभावों से भी दूर करता है।
क्या है महामृत्युंजय मंत्र
ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।
महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ
इस पूरे संसार के पालनहार, तीन नेत्र वाले भगवान शिव की हम पूजा करते हैं। इस पूरे विश्व में सुरभि अर्थात खुशबू फैलाने वाले भगवान शंकर हमें मृत्यु के बंधनों से मुक्ति प्रदान करें, जिससे कि मोक्ष की प्राप्ति हो जाए।