Mahashivratri Vrat 2023 date: महाशिवरात्रि व्रत पर बन रहा है जबरदस्त संयोग, शनि दोष दूर करने के लिए है बेहद कारगर दिन
Mahashivratri Vrat 2023 date: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि व्रत 18 फरवरी 2023 शनिवार को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। इस महाशिवरात्रि बेहद खास होने वाली है, क्योंकि यह शनि प्रदोष के साथ दुर्लभ
Mahashivratri Vrat 2023 date: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि व्रत 18 फरवरी 2023 शनिवार को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। इस महाशिवरात्रि बेहद खास होने वाली है, क्योंकि यह शनि प्रदोष के साथ दुर्लभ योग बना रहे हैं। वहीं, इस दिन शनिवार भी पड़ रहा है, तो यह दिन शनि दोष दूर करने के लिए बेहद कारगर है।
महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि में शनि और सूर्य
इस बार महाशिवरात्रि पर शनिवार पड़ रहा है, तो शनि ग्रह भी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे और सूर्य भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इससे करियर और आर्थिक मामलों में स्थिति अच्छी होगी और शनि दोष दूर होंगे। इस दिन जो व्रत रखेगा उसकी हर मनोकामना पूरी होगी।
महाशिवरात्रि पर गुरु और शुक्र मीन राशि में
इस दिन गुरु भी स्वराशि मीन में होंगे, जिससे नौकरी की स्थिति बेहद शुभ रहेगी। यह दिन मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है। इस सभी शुभ स्थितियों में अगर आप महाशिवरात्रि का व्रत रखेगें और भगवान शिव की पूजा करेंगे, तो भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और आपके सभी कार्य अच्छे होंगे।