मकर संक्रांति के दिन अवश्य करें ये काम, सुख- समृद्धि का घर पर होगा वास
Makar Sankranti 2023: हर साल मकर संक्रांति पर हर घर में मुस्कुराते हुए चेहरे नजर आते हैं। इसके लिए आप 1-2 दिन पहले से ही तैयारियां करना शुरू हो जाते हैं। बच्चों में भी इसका बहुत उमंग देखने को मिलता है। बच्चे पतंगबाजी करते है। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2023 यानी [..
Makar Sankranti 2023: हर साल मकर संक्रांति पर हर घर में मुस्कुराते हुए चेहरे नजर आते हैं। इसके लिए आप 1-2 दिन पहले से ही तैयारियां करना शुरू हो जाते हैं। बच्चों में भी इसका बहुत उमंग देखने को मिलता है। बच्चे पतंगबाजी करते है। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2023 यानी इसी रविवार को है। मकर संक्रांति त्योहार में सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व होता है। वहीं, ऐसी मान्यता है कि तिल, गुड़ और खिचड़ी खाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
ये बात तो हम सभी को पता है, अगर इस दिन हम दही चूड़ा और खिचड़ी बांटते हैं, तो हमारे घर में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन, इसके साथ ही ऐसे कुछ और काम है, जिसे आप इस दिन करेंगे तो आपके घर में सुख- समृद्धि की बारिश होने लगेगी। क्या आप जानते हैं मकर संक्रांति के दिन कैसे उपाय करके आप अपने घर पर खुशियों की तिजोरी खोल सकते हैं?
मकर संक्रांति के दिन ये काम अवश्य करें
• मकर संक्रांति के दिन काले तिल और गुड़ के लड्डू, जिन्हें तिलवा भी कहा जाता है। इसे बनाकर गरीबों को दान कर देना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
• मकर संक्रांति के दिन काले तिल और गुड़ का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे सूर्यदेव और शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
• मकर संक्रांति के दिन प्रात:काल स्नान आदि के बाद पानी में काले तिल और गुड़ मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है, इसके अलावा जब आप अर्घ्य दे रहे हों तो उस समय जाप करना चाहिए मंत्र ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
• मकर संक्रांति के दिन पितरों की शांति के लिए तिल मिले हुए जल को अर्पित करना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि आती है।
• मकर संक्रांति के दिन सरसों के तेल में तिल मिलाकर लोहे की कटोरी में भरकर शनिदेव के सामने दीपक जलाएं, इससे उनकी कृपा बनी रहेगी।
• मकर संक्रांति के दिन पितरों की शांति के लिए तिल मिले हुए जल को अर्पित करना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि आती है।
• मकर संक्रांति के दिन सरसों के तेल में तिल मिलाकर लोहे की कटोरी में भरकर शनिदेव के सामने दीपक जलाने से उनकी कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।
• रोग और दोषों से मुक्ति पाने के लिए एक साफ कलश में काले तिल डालकर ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए