स्पेशल चाय ( Special Tea Recipe )

अगर आप घर पर परफेक्ट मसाला चाय बनाना चाय बनाना चाहती हैं, तो आपके ये लेख काम आ सकता है। गर्मी हो या फिर सर्दी चाय के बिना लोगों का दिन शुरू नहीं होता। क्योंकि चाय के बिना हमारी आंखें नहीं खुलती है और दिन भी खाली-खाली लगता है। इसलिए चाय का लुत्फ घर हो [...]

By Shaikh Almina · 6/6/2023

अगर आप घर पर परफेक्ट मसाला चाय बनाना चाय बनाना चाहती हैं, तो आपके ये लेख काम आ सकता है।

गर्मी हो या फिर सर्दी चाय के बिना लोगों का दिन शुरू नहीं होता। क्योंकि चाय के बिना हमारी आंखें नहीं खुलती है और दिन भी खाली-खाली लगता है। इसलिए चाय का लुत्फ घर हो या फिर टपरी कहीं भी उठा सकते हैं। देखा जाए तो चाय बनाना बेहद आसान काम होता है। आखिर चाय बनाने में करना ही क्या होता है।

बस एक पैन में दूध और पानी डालकर फिर चाय की पत्ती और चीनी डालकर उबाला जाता है। इसके बाद चाय को किसी स्नैक्स के साथ सर्व किया जाता है। लेकिन कई बार लोग चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए मसाला चाय बनाती हैं, पर क्या आपकी चाय बाहर जैसी नहीं बन पाती?

अगर तो आप परेशान न हो क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिसकी सहायता से आप घर पर एकदम परफेक्ट मसाला चाय बना सकती हैं।

मसाला चाय बनाने के टिप्स एंड ट्रिक्स

• मसाला चाय बनाने के लिए आपके पास मसालों का सही अनुपात हो।

आप चाय में इस्तेमाल किए जाने वाली सामग्री जैसे- पानी, साबुत मसालों, काली चाय पाउडर आदि का फ्रेश चुनाव करें।

आप चाय में पिसे हुए मसालों का इस्तेमाल करने की बजाय खड़े मसाले का इस्तेमाल करें।

क्योंकि ऐसे करने से चाय में न सिर्फ मसालों की खुशबू आएगी बल्कि इसका स्वाद भी बढ़ जाएगा।

दादी मां के देसी नुस्खे

अगर आप चाहती हैं कि आपकी चाय ज्यादा टेस्टी बने, तो आप इसमें इलायची डालें और लौंग का इस्तेमाल करें।

आप मसाला चाय बनाते वक्त दूध का इस्तेमाल अधिक मात्रा में करें।

अगर पानी वाली चाय बना रही हैं, तो फिर आप पत्ती का कम इस्तेमाल करें।

अगर आप चाय बना रही हैं तो हमेशा पके हुए दूध का ही इस्तेमाल करें।

क्योंकि अगर आप कच्चे दूध का इस्तेमाल करती हैं, तो आपकी चाय का स्वाद खराब होने लगेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

आप मसाला चाय बनाते वक्त जरूरत से ज्यादा मसाला ना डालें।

आप एक साथ सारे मसाले न डालें जैसे- अगर आप इलायची का इस्तेमाल कर रही हैं, तो आप लौंग का इस्तेमाल ज्यादा न करें।

मलासा चाय बनाते वक्त आप इसे हल्की आंच पर ही उबालें क्योंकि तेज आंच पर मसाले जल सकते हैं।

Khana AMP · Quick view
View full