बारिश के मौसम में सिर पर मंडराता है बीमारियों का खतरा, ये 5 चीजें खाने से आपका बाल भी बांका नहीं होगा

आमतौर पर ताजे फलों और सब्जियों का सेवन सेहत (Health Tips for Monsoon) के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग डेली डाइट में फ्रूट्स और हरी सब्जियों एड करना पसंद करते हैं। लेकिन बरसात के समय में कुछ फल और सब्जी खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। खासतौर [..

By Aayushi Sharma · 13/7/2023

आमतौर पर ताजे फलों और सब्जियों का सेवन सेहत (Health Tips for Monsoon) के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग डेली डाइट में फ्रूट्स और हरी सब्जियों एड करना पसंद करते हैं। लेकिन बरसात के समय में कुछ फल और सब्जी खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। खासतौर से हरी सब्जियां जिन्हें बरसात के मौसम में खाने से मना किया जाता है। लेकिन बरसात के मौसम में कई तरह की बीमारियां फैलाती है जैसे पेट, स्किन, लिवर, किडनी आदि से संबंधित बीमारियां। ये बीमारियां हमारी इम्यूनिटी को तुरंत खत्म कर देती है। ऐसे में हम आपको आज कुछ ऐसे सुपरफूड्स बता रहे हैं, जिनके सेवन से आप बारिश के मौसम में स्वस्थ रहेंगे और बैक्टीरियल इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन का शिकार होने से बचे रहेंगे।

हरी मिर्च
हरी मिर्च में मौजूद विटामिन सी, विटामिन के और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स आपको गंभीर बीमारी होने से बचाए रखते हैं। हरी मिर्च गैस में भी रामबाण है।

ताजे फल
आप मौसमी फल जैसे आड़ू, आलूबुखारा, चेरी, जामुन, अनार आदि ताजे फलों का सेवन करें। इन फलों में विटामिन ए, सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये बीमारियों को होने से रोक देते हैं।

तरल पदार्थ
बारिश के मौसम में आप तरल पदार्थ का सेवन ज्यादा करें। जैसे सूप, मसाला टी, ग्रीन टी, दाल आदि चीजों का सेवन करने के आप हाइड्रेट रहेंगे और आपकी इम्यूनिटी भी अच्छी रहेगी।

अदरक
अदरक में पैराडोल्स, सेस्क्यूटरपेन्स, शोगाओल्स, जिंजरोल्स और जिंजरोन होता है जिसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये आपको सर्दी और जुखाम होने से रोकते हैं।

मेथी दाना
बारिश के मौसम में आप मेथी दाने की चाय जरूर पिएँ। ये आपके लिए एनर्जी बूस्टर का काम करेगी। साथ ही आपका पाचन तंत्र मजबूत रखने में मदद करेगी।

Khana AMP · Quick view
View full