नाश्ते में बनाना है कुछ हेल्दी, तो ट्राई करें मूंग दाल चीला रेसिपी (Moong dal cheela Recipe)

चीला एक इंडियन नमकीन पैनकेक है, जो हर भारतीय द्वारा ब्रेकफास्ट और ब्रंच के समय में बनाया जाता है। चीला झटपट तैयार होने वाली इंडियन रेसिपी है जो आप बेहद कम समय में भी बना सकते हैं। आमतौर पर चीला बेसन से बनाया जाता है, जो कई लोगों को नुकसान भी करता है। लेकिन हम [...]

By Aayushi Sharma · 27/4/2023

चीला एक इंडियन नमकीन पैनकेक है, जो हर भारतीय द्वारा ब्रेकफास्ट और ब्रंच के समय में बनाया जाता है। चीला झटपट तैयार होने वाली इंडियन रेसिपी है जो आप बेहद कम समय में भी बना सकते हैं। आमतौर पर चीला बेसन से बनाया जाता है, जो कई लोगों को नुकसान भी करता है। लेकिन हम आपको आज एक बेहद ही टेस्टी और हेल्दी चीले की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये है झटपट तैयार होने वाला मूंगदाल चीला (Moong Daal Chilla)।

मूंगदाल चीला (Moong Daal Chilla) प्रोटीन, मिनरल और विटामिन से भरपूर है। सुबह-सुबह आप ये हेल्दी नाश्ता तैयार कर सकते हैं। मूंग दाल का चीला बनाने में काफी आसान है। सिर्फ कुछ ही मिनटों में आप इसे बनाकर हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसको बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम प्रयोग होती है तो आप जिन्हैं तले खाने से परहेज है वे भी इसे बड़े स्वाद से खा लेंगे। तो चलिए अब देर ना करते हुए आपको बताते हैं मूंग दाल चीला (Moong Daal Chilla) बनाने की आसान सी रेसिपी।

Khana AMP · Quick view
View full