वजन कम करने से लेकर बाल घने करने तक, मूंग की दाल खाने से होते हैं ये चमत्कारी फायदे

भारत में कई प्रकार की दाल खाई जाती है, जैसे तुअर, मसूर, मूंग, उड़द, चना दाल। लेकिन इन सबमे सबसे ज्यादा हेल्दी मूंग दाल को माना जाता है। मूंग की दाल में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है जो हमारे मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है। इससे शरीर का वजन तेजी से कम होता है। मूंग [...]

By Aayushi Sharma · 19/6/2023

भारत में कई प्रकार की दाल खाई जाती है, जैसे तुअर, मसूर, मूंग, उड़द, चना दाल। लेकिन इन सबमे सबसे ज्यादा हेल्दी मूंग दाल को माना जाता है। मूंग की दाल में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है जो हमारे मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है। इससे शरीर का वजन तेजी से कम होता है। मूंग की दाल का सेवन खासतौर से वजन कम करने के बारे में सोच रहे लोग ज्यादा करते हैं। मूंग की दाल में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और कई विटामिन्स पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को रोकने में सहायक होते हैं। आज हम आपको मूंग की दाल से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।

मोटापा कम करती है मूंगदाल
अगर आप अपना मोटापा कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो मूंग दाल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।

डायबिटीज
यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपके लिए हरी मूंग की दाल बहुत फायदेमंद साबित है। दरअसल, इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करता है और ये शुगर को रिलीज़ होने से रोकती है।

जरूरी विटामिन और मिनरल्स
मूंग की दाल में जरूरी विटामिन और मिनरल्स जैसे- पोटेशियम, फोलेट और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। साथ ही मूंग की दाल में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
मूंग दाल के सेवन से एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल को शरीर से हटाने में मदद मिल सकती है।

आंखों को रखें स्वस्थ
यदि आपको आँखों से संबंधित कोई दिक्कत हैं तो भी आप मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-बी5 और विटामिन-बी6 पाया जाता है, जो आँखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद
मूंग की दाल में कॉपर मौजूद होता है जो बालों को जड़ो से मजबूत करता है। आप इसे खाने के अलावा बालों में पेस्ट बनाकर भी लगा सकते हैं। इससे बाल घने, लम्बे और चमकदार बन सकते हैं।

Khana AMP · Quick view
View full