घर में बनाएँ बाजार भी से टेस्टी और क्रिस्पी मूंग दाल के भजिए, टी-पार्टी बन जाएगी शानदार
मूंग की दाल को अन्य दालों से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. मूंग दाल में कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी -6 आदि पाया जाता है. यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है. लेकिन कई लोग खासकर बच्चे मूंग दाल खाने
मूंग की दाल को अन्य दालों से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. मूंग दाल में कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी -6 आदि पाया जाता है. यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है. लेकिन कई लोग खासकर बच्चे मूंग दाल खाने में नाक-मुंह सिकोड़ते हैं. ऐसे में आप उन्हें मूंग के भजिये (Moong Dal Pakoda Recipe) खिला सकते हैं. आप घर पर आसानी से क्रिस्पी मूंग दाल के पकोड़े (Moong Dal Pakoda Recipe) बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा समय या फिर बहुत मेहनत ही जरूरत नहीं होती है और ये काफी टेस्टी भी होते हैं. किटी पार्टी या शाम की चाय के लिए ये परफेक्ट स्नैक है. इतना ही नहीं इसे आप बनाकर बाहर भी ले जा सकते है. इसे बनाने की सारी सामग्री आसानी से घर में उपलब्ध होती है. तो चलिए अब देर ना करते हुए जानते हैं मूंग दाल के भजिए (Moong Dal Pakoda Recipe) बनाने की आसान सी रेसिपी.