Morning Tips: सवेरे इस समय उठेंगे, तो जाग जाएगी किस्मत

Morning Tips: ब्रह्म मुहूर्त में उठना न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा है बल्कि इससे आपका भाग्य भी चमक सकता है। रोजाना सुबह सूर्योदय से पूर्व उठने के कई लाभ हैं। इसके अलावा, सुबह जल्दी उठने पर आपको हर काम को करने के लिए पर्याप्त समय मिलता है। इससे तनाव (Stress) भी दूर रहता है और [...]

By Jyoti Sibal · 21/1/2023

Morning Tips: ब्रह्म मुहूर्त में उठना न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा है बल्कि इससे आपका भाग्य भी चमक सकता है। रोजाना सुबह सूर्योदय से पूर्व उठने के कई लाभ हैं। इसके अलावा, सुबह जल्दी उठने पर आपको हर काम को करने के लिए पर्याप्त समय मिलता है। इससे तनाव (Stress) भी दूर रहता है और आप पॉजिटिव भी महसूस करते हैं। आप एक्सरसाइज करते हुए, ब्रेकफास्ट चैन से खाते हुए और ऑफिस के लिए तैयार होते हुए भागदौड़ नहीं करनी पड़ती। यह रिलैक्स्ड फीलिंग आपके शरीर और दिमाग को स्वस्थ्य रखती है। तो आइए जानते हैं।

Morning Tips

सुबह के समय इन बातों का रखें ध्यान

सुबह सूर्य की किरणे पृथ्वी पर आने से पहले बिस्तर का त्याग करने से जीवन में स्थिरता आती है और हर काम तय समय पर होता है।

सूर्योदय से पूर्व 4 -5.30 बजे के बीच का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है। ब्रह्म का अर्थ होता है परमात्मा और मुहूर्त का मतलब समय यानी परमात्मा का समय।

सूरज उगने से 1 घंटा 36 मिनट पहले का वक्त ब्रह्म मुहूर्त होता है। इस समय उठने से शरीर स्वस्थ रहता है। वजन और गंभीर रोग होने की संभवनाएं बहुत कम होती है।

ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ाई करने पर बच्चों की याद्दाश्त तेज होती है। इस समय पढ़ाई करने से लंबे समय तक याद रहता है।

मानसिक तनाव से मुक्ति पाना है तो ब्रह्म मुहूर्त में उठकर ऊं का उच्चारण करें। ये मन के विकारों को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है।

रात में जल्दी सोने और सुबह प्रात: काल उठने से सौंदर्य में निखार आता है। ताजगी बनी रहती है जिससे लक्ष्य पूरा करने की क्षमता दोगुनी हो जाती है।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Khana AMP · Quick view
View full