बरसात के मौसम में बढ़ने लगती है स्किन संबंधी समस्या, कपूर और नीम है रामबाण इलाज

बारिश का मौसम आते ही कई तरह की बीमारियां दस्तक देने लगती है। खासतौर से बारिश के पानी से स्किन संबंधी समस्या बढ़ने लगती है। कभी दाद तो कभी खुजली, ऐसी ही और भी कई समस्या लोगों में होने लगती है। साथ ही बारिश के मौसम में नमी के कारण दाने, फफोले और रैशेज की [...]

By Aayushi Sharma · 12/7/2023

बारिश का मौसम आते ही कई तरह की बीमारियां दस्तक देने लगती है। खासतौर से बारिश के पानी से स्किन संबंधी समस्या बढ़ने लगती है। कभी दाद तो कभी खुजली, ऐसी ही और भी कई समस्या लोगों में होने लगती है। साथ ही बारिश के मौसम में नमी के कारण दाने, फफोले और रैशेज की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में नीम और कपूर काफी फायदेमंद है। आज हम आपको बारिश के मौसम में नीम और कपूर से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।

बरसाती घाव में लगाएं नीम और कपूर
बरसात के मौसम में यदि घाव हो जाए तो उसका भरना मुश्किल होता है। ऐसे में नीम और कपूर आपको बहुत फायदा पहुंचाएगा। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो घाव को भरने में मदद करते हैं।

खुजली में असरदायक नीम और कपूर
यदि बारिश के मौसम में आपको खुजली या रशेस की समस्या हो रही है तो नीम और कपूर काफी फायदा पहुंचाएगा। आप नीम को पीसकर उसमें कपूर का तेल लगाकर स्किन पर लगाए। ये खुलजी को कम कर देगा।

जलन को करेगा खत्म
यदि आपको शरीर में किसी भी प्रकार की जलन हो रही है तो कपूर काफी फायदा पहुंचाएगा। आप कपूर को पीसकर उसमें नीलगिरी के तेल मिक्स करें और जहां जलन हो रही वहां लगा दें। इससे आपकी जलन खत्म हो जाएगी।

Khana AMP · Quick view
View full